New Year Party Looks: न्यू ईयर पार्टी के लिए अपनाएं ये लुक, हॉट लुक की हर कोई करेगा तारीफ

Mon, Dec 18 , 2023, 02:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Planning of New Year parties: अब हर कोई क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टीज की (Christmas and New Year parties) प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में किसी ने अपने घर पर पार्टी रखी है तो किसी को पार्टी में जाने का इनविटेशन (invitation) मिला है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ इस तरह आउटफिट (outfit) को स्टाइल करें, जिसमें आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएं।
तो फिर हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ क्रेजी लुक्स(crazy looks)। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक (stylish look) देगा बल्कि आपको भीड़ से अलग भी दिखाएगा। 
साड़ी गाउन


इन दिनों इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज का चलन है। इसलिए हर कोई इन आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करता है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस हिना खान साड़ी गाउन में नजर आईं। इसमें उन्होंने कट आउट पल्लू से स्टाइल किया है। जिसे बेहद कॉउचर ने डिजाइन किया था। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह के आउटफिट को आप अपने पार्टी लुक में भी शामिल कर सकती हैं। इसमें आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। ऐसे आउटफिट आपको बाजार में 1000 से 2000 रुपये तक मिल सकते हैं।
क्रेप मैक्सी ड्रेस


अगर आप लंबी ड्रेस पहनना चाहती हैं तो क्रेप मैक्सी ड्रेस पहन सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साथ ही आप बाकी सभी से अलग नजर आएंगे।  इसकी खास बात यह है कि आप इसे विभिन्न डिजाइन विकल्पों के साथ बाजार या ऑनलाइन खरीद सकते हैं।


इसमें आपको फुल स्लीव्स, कट स्लीव्स और यहां तक ​​कि ऑफ शोल्डर ड्रेसेज भी मिल जाएंगी। जिन्हें आप पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस आपको बाजार से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक मिल सकती है।
कोट के साथ बेल बॉटम पैंट


अगर आप किसी पुराने ट्रेंड को दोहराना चाहती हैं तो बेल बॉटम पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। काजोल ने भी ये ब्लैक और ग्रे शिमर ड्रेस पहनी थी।  आप अपनी पसंद के कुछ अन्य विकल्प आज़मा सकते हैं। इससे आपको कुछ नया आज़माने का मौका मिलेगा। काजोल का आउटफिट मनीष मल्होत्रा ​​ने डिजाइन किया है। आप इसे बाजार से 2000 से 3000 रुपए में खरीद सकती हैं और किसी पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups