- कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने बीएमसी आयुक्त को जनवरी में प्रतियोगिता आयोजित करने का दिया निर्देश
मुंबई: राज्य सरकार जनवरी में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मुंबई को राममय बनाने की तैयारी में जुट गई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री ने बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बीएमसी स्कूलों में भगवान राम के आदर्शों और रामायण के प्रसंगों पर निबंध प्रतियोगिता (Competition on Ramayana topics) , चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया है।
मंत्री ने लोढ़ा ने पत्र में लिखा है कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान राम की मूर्ति का प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। देशभर के लोगों का उनमें आस्था है। भगवान राम देश के सभी समाज के लिए एक आदर्श हैं। वे एक आदर्श पुत्र थे। भगवान राम ने अपने माता-पिता के आज्ञा का सदैव पालन किया। दोनों भाइयों के प्रेम को दर्शाने के लिए राम-लक्ष्मण की जोड़ी का उदाहरण दिया जाता है। भगवान राम एक पत्नीव्रती और राजधर्म का पालन करने वाले एक आदर्श राजा थे। उनके सुशासन के चलते देश में आदर्श सुशासन को लेकर राम राज्य की उपमा दी जाती है। उन्हें भारतीय जनमानस में मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। ऐसे भगवान राम के आदर्शों की जानकारी विद्यार्थियों को होना चाहिए। इसीलिए बीएमसी स्कूलों में जनवरी में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में बीएमसी आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से आने वाली पीढ़ी को भगवान राम के अनुकरणीय व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके सुशासन कौशल से भी अवगत होंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 15 , 2023, 08:20 AM