हमारा महानगर संवाददाता। ठाणे
कोर्ट के आदेश और राजनीतिक दलों के कड़े रुख के बाद मनपा प्रशासन ने उन दुकानदारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है जिनके बोर्ड मराठी भाषा में (board in marathi language) नही लिखे गए हैं। अबतक मनपा प्रशासन (BMC) द्वारा कुल 1227 लोगों को नोटिस जारी कर बोर्ड मराठी में लिखने का निर्देश दिया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक मनपा ने 13 दिसंबर के पूर्व 1031 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया था। गुरुवार, 14 दिसंबर को 196 नोटिस जारी किया गया जिनमे माजिवडा –मानपाडा प्रभाग समिति में 10, लोकमान्य नगर – सावरकर नगर प्रभाग समिति में 12, उथलसर प्रभाग समिति में 32, मुंब्रा प्रभाग समिति में 35, दिवा प्रभाग समिति में 16, वागले इस्टेट प्रभाग समिति में 75 तथा कलवा प्रभाग समिति में 16 प्रतिष्ठानों का समावेश है। कोर्ट के आदेश के बाद ठाणे के विभिन्न जगहों पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने मराठी बोर्ड की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 14 , 2023, 08:38 AM