मुंबई : आजाद मैदान पुलिस ने होटल इंटरकॉन्टिनेंटल (Hotel Intercontinental) के एक कर्मचारी (employee) को सीएसटी स्टेशन जाते वक्त की घटना को अंजाम देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने शिकायतकर्ता के जेब में रखें नुकीले और धारदार नेम प्लेट (Striped name plate) को गले पर लगाकर और धमकी दी। इसके बाद उसके पास मौजूद मोबाइल और पैसे लेकर आरोपी फरार हो गए। लेकिन सामने से आ रही पुलिस की वैन की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम सोनू योगेंद्र भदोरिया (42), हर्श शैलेश कांबळे (19) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को बाल न्ययालय में पेश किया गया और दूसरे आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों का कोई पूर्व रेकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला है। मामले की अधिक जांच आजाद मैदान पुलिस द्वारा की जा रही है।
रात के वक्त जा रहा था घर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता राहुल तायड़े इंटरकॉन्टिनेंटल होटल मरीन लाइंस में हाउस कीपिंग का काम करता था। वह चलकर सीएसएमती स्टेशन जा रहा था। पंचम रिफ्रेशमेंट के पास आरोपियों ने शिकायतकर्ता को घेरा और फिर उसके पास मौजूद मोबाइल और पैसे उससे कहीं लिया। लेकिन उसका पीछा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया।
पुलिस वैन से किया गया पीछा
दरअसल आरोपी जब लुटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी सामने से पुलिस की एक वैन आई जिसमें पुलिस अधिकारी मौजूद थे। उन अधिकारियों ने इससे पूछा कि उसके साथ क्या हुआ। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल और पैसा भी पुलिस ने बरामद किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 14 , 2023, 07:06 AM