नई दिल्ली. एयर इंडिया ने आज अपने केबिन और कॉकपिट क्रू के लिए डिज़ाइन की गई एक नई वर्दी का अनावरण किया। इसे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। एयर इंडिया (Air India) ने अपने केबिन और कॉकपिट क्रू (cockpit crew) के लिए एक नई वर्दी (new uniform) लॉन्च की है। 60 साल में यह पहली बार है जब कंपनी ने अपने क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म (uniform of its crew members) में बदलाव किया है।

इसे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने डिजाइन किया है। कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन कर चुके मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (social media account) पर केबिन क्रू और पायलटों के लिए डिजाइन की गई वर्दी की पहली झलक भी साझा की। इस फोटो में महिला केबिन क्रू सदस्य बैंगनी और भूरे रंग की साड़ी (purple and brown sarees) में नजर आ रही हैं, जबकि पुरुष क्लासिक ब्लैक सूट (classic black suits) में नजर आ रहे हैं। जबकि पायलट काले ब्लेज़र और ट्राउजर (classic black suits) में नजर आ रहे हैं।

इस वर्दी को भारत की सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई वर्दी को एयर इंडिया के केबिन क्रू प्रतिनिधियों और इन-फ्लाइट सर्विस टीम के परामर्श से डिजाइन किया गया है। मनीष मल्होत्रा ने इस नई वर्दी की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि इस वर्दी का उद्देश्य भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को दिखाना और इसे आधुनिक और परिष्कृत रूप देना है।

बैंगनी रंग की इन खूबसूरत साड़ियों पर गुलाबी रंग का बॉर्डर दिया गया है। इन दो रंगों में साड़ियां बनाई गयी हैं। इस साड़ी का बॉर्डर भी प्लेटेड है। इस साड़ी पर फुल नेक वाला ब्लाउज दिया गया है। इस साड़ी के ब्लाउज को थ्री-फोथ हैंड दिया गया है। इसी तरह साड़ी में डिटेचेबल ब्लेज़र दिया गया है।

इनमें से कुछ ड्रेसेज को इंडो वेस्टर्न लुक दिया गया है। इसी तरह साड़ी का लुक दिया गया था। इस ड्रेस में वे आसानी से काम कर सकती हैं। जैसे ही मनीष मल्होत्रा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पहले नाजुक फूलों की कढ़ाई वाली साड़ियों का उपयोग किया जाता था, लाल, नीली शिफॉन साड़ियों पर फूलों की नाजुक कढ़ाई की जाती थी। नीले रंग की साड़ी को हरे रंग का बॉर्डर दिया गया था। आप भी ये कलर ट्राई कर सकते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 13 , 2023, 01:54 AM