हमारा महानगर संवाददाता
ठाणे । सिकल सेल (sickle cell) लाल रक्त कोशिका का एक रोग है, जो ऑक्सीजन को यकृत, गुर्दे, फेफड़े, हृदय या अन्य अंगों तक पहुंचने से रोकता है। इस बीमारी के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं। इसका निदान रक्त परीक्षण (diagnostic blood test) से किया जा सकता है। इस रोग से पीड़ित रोगी वंशानुगत होते हैं। इसलिए यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न पहुंचे, इसके लिए 0 से 40 आयु वर्ग के सभी लोगों से जांच कराने आग्रह जिला शल्य चिकित्सक डा कैलास पवार ने किया है। ठाणे के सिविल अस्पताल में सिकल सेल रोग जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन डाॅ. कैलास पवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. बालकृष्ण खंडागले सहित अनेक डाक्टर मौजूद रहे। सिकल सेल अभियान 2009 से ठाणे जिले में चलाया जा रहा है। अब अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में करीब 1100 संदिग्ध और 90 सिकल के मरीज हैं। सिकल सेल समन्वयक प्रतिभा निखारे ने बताया कि जिन मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है, उन्हें सिविल अस्पताल, उपजिला अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल स्तर पर निःशुल्क सिकल सेल परीक्षण, उपचार और परामर्श दिया जाता है। सिकल सेल रोग में कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है, इसकी वजह से कोशिकाओं का विकास पूरा नहीं हो पाता है। ये लाल कोशिकाएं सिकल सेल (red cells sickle cell) की तरह दिखती हैं। यदि माता-पिता दोनों सिकल सेल रोग से पीड़ित हैं, तो उनके बच्चे के भी सिकल सेल रोग से पीड़ित होने की संभावना है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 12 , 2023, 07:41 AM