नौकरी के लिए भेजा जाता था विदेश
मुंबई : साकीनाका पुलिस (Sakinaka Police) ने विदेश भेजने के नाम पर सुनसान जगह ले जाकर लुटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश (gang exposed) करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी फेक नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर आते थे और विदेश भेजने के लिए इमिग्रेशन अधिकारी से मिलवाने कक बहाना बताकर लुटपाट की घटना को अंजकम देते थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में तीन ट्रेवल एजेंट हैं जबकि दूसरे पांच उनके ड्राइवर और दूसरे कर्मी हैं। खास बात यह है कि एजेंट ही उत्तर भारत में रहनेवालों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पहले आरोपी ये सुनिश्चित कर लेते थेकि किस व्यक्ति के पास पैसा है। इसके आधार पर भूमिका तैयार की जाती थी और होटल से विदेश जाने के लिए अधिकारी को मिलाने के नाम पर उन्हें सुनसान जगह पर ले जाया जाता था। जहां उनपर लोहे कि सरिया से हमला कर पैसे लूट लिए जाते थे। इसके बाद आरोपी फरार हो जाते थे।
11 हजार डॉलर की मांग
डीसीपी दत्ता नालावाड़े ने बताया कि आठ आरोपियों को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है उसमें 11 हजार डॉलर लेकर आने के लिए कहा गया था। उन्हें एअरपोर्ट के करीब होटल बुक करने के लिए कहा गया। होटल बुक कराने के इटली जाने के लिए आये दोनों भाइयों का अपरहरण कर लुटपाट की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
एअरपोर्ट से अपहरण
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एअरपोर्ट के करीब होटल बुक करने के लिए सिर्फ इसलिए बोला था कि उन्हें भरोसा हो सके कि सच में अधिकारी को मिलवाने वाले हैं। आरोपी फर्जी नंबर की इनोवा कर लेकर होटल के नीचे पहुंचे। होटल के नीचे से इटली जाने के लिए मुंबई पहुंचे भाइयों का अपहरण किया गया। नवी मुंबई के मैकडॉनल्ड्स में ले जाया गया। इसके बाद बाहर लाकर सुनसान जगह लेजाकर उनकी पिटाई की गई। पिटाई लोहरे की छड़ से की गई जिसमें एक भाई को गंभीर चोट आई है। इसके बाद आरोपी के पास मौजूद पैसे लेकर आरोपी फरार हो गया।
स्थानीय जगह से मुंबई लाकर लुटपाट
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी लुटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई शहर का चयन महज इसलिए करते थे कि पीड़ित अगर दूसरे राज्य का है तो उसकी पहचान मुंबई में नहीं होगी। इस वजह से वह पुलिस थाने में भी शिकायत नहीं कर पायेगा। इसीलिए आरोपी उसे मुंबई से लेजाकर नई मुंबई पहुंचे। जहां लुटपाट की घटनलांआ को अंजाम दिया। हालाकि अब आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 4 हजार डॉलर भी बरामद (4 thousand dollars recovered) कर लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 12 , 2023, 07:13 AM