Weight Loss Superfood: खाने-पीने के शौकीनों (food lovers) के लिए वजन कम करना सबसे कठिन समस्या है। आजकल बच्चे हों या जवान(children or youth), महिला या पुरुष (women or men) सभी लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। वजन घटाने के इस दौर में हमें कई खाद्य पदार्थों का त्याग करना पड़ता है। खान-पान की ये आदतें (eating habits) आपके मूड पर भी सीधा असर डालती हैं। नए साल में कई लोग वजन कम (lose weight) करने का लक्ष्य रखते हैं। लेकिन, इस दौरान हम कई गलतियां कर बैठते हैं जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस सुपरफूड को अपनी डाइट (your diet) में शामिल करें।
1. बादाम(Almonds)

सुबह की शुरुआत गर्म पानी के साथ बादाम खाकर करें। भीगे हुए बादाम सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। बादाम में मौजूद तत्व शरीर के लिए पौष्टिक होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रखता है।
2. शकरकंद(Sweet Potato)

शकरकंद बहुत फायदेमंद होता है और वजन कम करने के लिए इसका सेवन शरीर के लिए उपयोगी होता है। इसे फाइबर का खजाना कहा जाता है। फाइबर शरीर के लिए जरूरी है। इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी
3. दही(Curd)

दोपहर के भोजन में दही शामिल करने से पाचन क्रिया तेज होती है। साथ ही दही पाचन को भी सुचारू रखने में मदद करता है। इससे तुरंत वजन घटाने में मदद मिलेगी।
4. अंडे(Eggs)

अगर कोई वजन कम करना चाहता है तो आहार में अंडे शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। प्रतिदिन 2 से 3 अंडे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जिससे आपको जल्दी भूख ना लगे। इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।
5. मूंग(Moong)

चने की दाल को अंकुरित करके खाने से फायदा होगा। इसमें आप चीला, इडली या इससे बने कई अन्य व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 12 , 2023, 02:16 AM