lets go to Ayodhya: श्री राम लला के दर्शन हेतू 300 भक्तों की अयोध्या तक पदयात्रा

Sun, Dec 10 , 2023, 09:09 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विनय दूबे/भाइन्दर
आज पूरा राष्ट्र 'श्री राम' मय हो गया हम जहां भी जाते हैं, हमें भगवान श्री राम के जयकारे (praises of shri ram)  सुनाई देते हैं। अयोध्या के दर्शन के लिए श्रद्धालु अभी से ही बड़ी संख्या में हवाई जहाज, ट्रेन,कार या किसी भी साधन से अयोध्या पहुंच रहे है, और आज मीरा भाईंदर शहर से 300 श्री राम भक्तों का काफिला पैदल ही अयोध्या के लिए चल पड़ा है, ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है यह 45 दिन की एक कठिन परीक्षा है,परन्तु भगवान श्री राम के आशीर्वाद और परम् श्री राम भक्त हनुमान जी की प्रेरणा से सभी श्री राम भक्त पदयात्री आगामी 22 जनवरी तक अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन कर पाएंगे। ऐसा पूर्ण विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जताते हुए यात्रा का शुभारम्भ किया।अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की प्रेरणा से धर्मवीर आनंद दिघे (Anand Dighe) ने श्री राम नाम अंकित चांदी की ईंट भेंट की थी और आज ठाणे के ही मीरा भाईंदर शहर से पहली बार भक्त पैदल ही अयोध्या के लिए निकले है, यह एक अलग ही ऊर्जा है तभी हजारों की संख्या में मौजूद रामभक्तों ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया।

गौरतलब है की अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा की अब देश का युवा हर घर मोदी नहीं वरन हर मन मोदी कह रहा है, साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद दिया। ज्ञात हो की अयोध्या दर्शन के लिए भक्तों की पूरी सेवा की जिम्मेदारी विधायक प्रताप सरनाईक ने ली है,और पूरी यात्रा के दौरान मुख्य्मंत्री का वार रूम उनसे जुडा होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups