Developed India Sankalp Yatra : विकसित भारत संकल्प यात्रा से कोई वंचित नहीं रहेगा - एकनाथ शिंदे

Sat, Dec 09 , 2023, 08:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता 
मुंबई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के माध्यम से योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में महाराष्ट्र प्रथम क्रमांक पर रहे ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। भारत संकल्प यात्रा अभियान इसलिए शुरू किया जा रहा है ताकि प्रत्येक नागरिक को केंद्र सरकार (Central government) और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके और वंचित वर्गों को उनका लाभ मिल सके। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वर्चुअल के माध्यम से  देश के कई स्थानों पर बात की जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए और उन्होंने अपनी बात रखी एकनाथ शिंदे ने इस यात्रा के माध्यम से आश्वस्त किया कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा के  227 वार्डों में विशेष चार वाहनों के माध्यम से दि. 28 नवंबर 2023 से  दि. 26 जनवरी 2024 तक इस यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसके तहत महानगर पालिका के 'सी' विभाग में माधव बाग, कावसजी पटेल मार्ग,  सी.  पी.  टैंक सर्कल, के पास  विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्देश दिया कि सभी को इस अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी होना चाहिए जिससे कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को  लाभार्थियों तक पहुंचाने  में महाराष्ट्र प्रथम क्रमांक पर हो शिंदे ने कहा कि विकास के हर घटक को समायोजित करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' जैसा एक महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, उद्यमियों, विद्यार्थियों को विकास प्रक्रिया में शामिल करने के उद्देश्य से इन योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, उन्होंने कहा की महाराष्ट्र में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार का समर्थन प्राप्त है। राज्य में विकास कार्य जारी हैं, जिसके चलते विदेशी निवेश के मामले में राज्य पहले क्रमांक पर है, मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस अवसर पर  कहा।  मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया  कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में राज्य अव्वल रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे, स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा मंत्री तथा मुंबई शहर जिला के पालक मंत्री दीपक केसरकर, विधायक राम कदम, पूर्व विधायक अतुल शाह, मनपा  पालिका आयुक्त और प्रशासक डॉ. इकबाल सिंह चहल अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त (शहर) डाॅ. अश्विनी जोशी, उपायुक्त (परिमंडळ 2) रमाकांत बिरादर, मुंबई शहर जिले के जिलाधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर, योजना विभाग की निदेशक डॉ. प्राची जांभेकर, सी विभाग के सहायक आयुक्त श्री. उद्धव चंदनशिवे, नगर परिषद प्रशासन के निदेशक मनोज रानाडे उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups