विरार- विरार की म्हाडा कॉलोनी की एक बिल्डिंग के फ्लैट में अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार (prostitution) का मामला सामने आया है। अनैतिक मानव तस्करी शाखा, नालासोपारा ने इस फ्लैट पर छापा मारकर एक 17 साल की नाबालिग लड़की और 2 बालिग लड़कियों को छुड़ाया है। इस मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी (Bangladeshi accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है और जांच में पता चला है कि वह पिछले दो साल में वेश्यावृत्ति के लिए 200 से 250 से ज्यादा लड़कियों को बांग्लादेश से मुंबई लाया था।उपरोक्त कार्रवाई क्राइम डीसीपी अविनाश अंबुरे व एसीपी मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव तस्करी शाखा,नालासोपारा के वरिष्ठ पीआई संतोष चौधरी की टीम ने की है।मिली जानकारी के अनुसार,विरार के पश्चिम में बोलिंज में म्हाडा की एक कॉलोनी है। अनैतिक मानव तस्करी शाखा को सूचना मिली थी कि डी-7 बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 2104 में अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार का धंधा चल रहा है।शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर इस फ्लैट से 17 साल की नाबालिग लड़की को बचाया था। दो अन्य लड़कियों को नालासोपारा के प्रगतिनगर से छुड़ाया गया।हालांकि,3 पीड़ित महिला बांग्लादेशी है।आरोपी अशोक दास इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना है और वह बांग्लादेशी है.वह अपने साथियों की मदद से अवैध रूप से नाबालिग लड़कियों और युवतियों को बांग्लादेश से वेश्यावृत्ति के लिए मुंबई ला रहा था।बांग्लादेश से लड़कियों को लाने के बाद वे उन्हें इसी फ्लैट में रखते थे.इसके बाद इन लड़कियों को देह व्यापार के लिए मुंबई के ग्रांट रोड के रेड लाइट एरिया में भेजा जा रहा था।उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।अनैतिक मानव तस्करी शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी ने कहा, पिछले दो वर्षों में उसने 200 से 250 से अधिक बांग्लादेशी लड़कियों को बरगलाया है और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मुंबई लाया है।वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संतोष चौधरी ने बताया कि बांग्लादेश से लाई गई लड़कियों को म्हाडा के घर में रखा जाता था और वहां से उन्हें मुंबई में सप्लाई किया जाता था।आरोपी ने बिल्डिंग डी-7 में फ्लैट नंबर 2104 का ठेका लिया था और इसका इस्तेमाल देह व्यापार के लिए किया था। हालाँकि, उपरोक्त मामले में अर्नाला थाने में कलम 366 (ए),370 (1),370 (3),34 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही ग्रांट रोड (Grant Road) के 2 तस्करों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है,जहां लड़कियों को देह व्यापार के लिए भेजा और रखा जाता था। फिलहाल, आगे की विवेचना जारी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 09 , 2023, 07:24 AM