महिला दलाल और मैनेजर हुआ गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई के होटल में चल रहे वैश्या व्यवसाय (prostitution business) का भंडाफोड़ ककरते हुए अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग लड़कियों का इस्तेमाल वैश्या व्यवसाय के लिए करते थे। इसमें होटल के मैनेजर के शामिल होने की जानकारी भी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि अंधेरी स्थित सिल्वर क्लाउड होटल में वैश्या व्यवसाय चल रहा है। यहाँ आनेवाले ग्राहकों को मैनेजर की मदद से नाबालिग लड़कियां उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिसके बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजा और उसने लड़की उपलब्ध करवाने की मांग की। जहां एक नाबालिग लड़की को बुलाया गया। नाबालिग के आने के बाद पुलिस को जनक़्क़री दी गई। छापेमारी कर पुलिस ने नाबालिग को छुड़ा लिया। मामले में महिला दलाल और होटल मैनेटर बतानेवाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार ककर लिया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में जिस आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है, उसका नाम दुर्गा सिंह (34) और मो जावेद (24) महिला दलाल का काम करती थी होटल में नाबालिग उपलब्ध करवाती थी। जिस नाबालिग लड़की को आरोपी ने भेजक था उसकी उम्र 12 साल 4 महीना है। इससे मिलनेवाले पैसे में महिला का भी हिस्सा हुआ करता था। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 7 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 363 (अ), 370(अ) (1), 372 और 34 समेत 4 और 5 स्त्री और महिला अनैतिक कारभार के अलावा 16, 17 और 18 पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 07 , 2023, 09:00 AM