अकेले रहने का उठाया फायदा
मुंबई : एलटी मार्ग पुलिस ने मालिक के बेटी का जन्मदिन मनाने गए स्टाफ की अनुपस्थिति में चोरी (theft) की घटना कक अंजाम देने वाले नौकर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। कर्मचारी जन्मदिन में गया था, आने के बाद उसके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति जो खुद भी कर्मचारी था वह चोरी करके भाग गया। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के यहां तीन कर्मचारी मोहित गिरी, करण सोनी (Karan Soni) और वैभव तांबे (Vaibhav Tambe) काम करते हैं। वैभव नालासोपारा रहता है और बाकी के दो कंपनी में ही सोते हैं। 3 दिसंबर को दूसरे पार्टनर हर्ष शाह के बेटी का जन्मदिन था। जहां सभी को बुलाया गया था। उस दिन सभी लोग जन्मदिन में जाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन करण सोनी ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं है तो वह नहीं जाएगा। यह बोलकर वह कंपनी में ही राह गया। बाकी लोग जन्मदिन मनाने गए। मोहित गिरी नामक कारीगर जब कंपनी में लौटा तब काम करके कपाट खुले रखकर वह सो गया। लेकिन सोनी जाग रहा था। सुबह जब सोनी की नींद खुली तब उसने देखा कि सोनी कंपनी में मौजूद नहीं है। उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह बाहर चाय पीने आया हुआ है। लेकिन बाद में उसका नंबर बैंड आने लगा। जांच करने पॉप पता चला कि जो जेवरात स्टोन लगाने के लिए थे उसे लेकर सोनी भाग गया है। पुलिस ने सोनी पर संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 07 , 2023, 07:22 AM