सट्टेबाज जयसिंघानी की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

Wed, Dec 06 , 2023, 10:05 AM

Source : Uni India

मुंबई, 06 दिसंबर (वार्ता)। बॉम्बे उच्च न्यायालय  (Bombay High Court) ने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी (Bookie Anil Jaisinghani) की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया। जयसिंघानी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फड़नवीस द्वारा दर्ज जबरन वसूली और रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी के बाद अप्रैल से हिरासत में हैं। पिछले सप्ताह सत्र अदालत से जमानत खारिज होने के बाद जयसिंघानी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जयसिंघानी के वकील ने बुधवार को न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए उनकी जमानत याचिका का पेश की। न्यायाधीश ने जयसिंघानी की वरिष्ठ नागरिक के रूप में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, जालसाजी और फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने के आरोपों पर गौर किया। मामले की जटिलताओं को देखते हुए न्यायालय ने मामले में तत्काल सुनवाई के अनुरोध को खारिज कर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups