शिवसेना उबाठा सांसद संजय राऊत का आरोप
आज स्वास्थ्य मंत्री करेंगे मामले का खुलासा
मुंबई। शिवसेना उबाठा सांसद संजय राऊत (Shiv Sena Ubatha MP Sanjay Raut) ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने` आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में बोली लगाकर अफसरों के तबादले शुरू है और सरकार के दो मंत्रियों के इशारे पर यह सब चल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) को लिखे पत्र में राऊत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का मामला गंभीर है, क्योंकि यह विषय राज्य की गरीब जनता से जुड़ा हुआ है। ऐसा लगता है कि उन्होंने लूटने के लिए पार्टी छोड़ी है। संजय राऊत ने कहा कि भले ही वे गैरकानूनी है, लेकिन वे मुख्यमंत्री हैं, इसलिए मैंने पत्र लिखा है। इधर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) इस मामले में गुरुवार को खुलासा करेंगे।
राऊत ने कहा कि पुणे में ससून अस्पताल में जो कार्रवाई की गई, वह बहुत छोटी है। मैंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुद्दे को साढ़े तीन हजार पन्नों के साक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भेजा है। तबादले और पदोन्नति का व्यवहार कैसे होता है, ये सभी सबूत मुख्यमंत्री को भेजे गए हैं। तबादले के पैसे एकत्रित करने के लिए ओएसडी स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये पैसे कात्रज के कार्यालय में पहुंचाए जाते हैं, वहां किसका ऑफिस है, यह जानकारी हमें है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कार्रवाई करेंगे?
राऊत ने कहा कि अगर किसी को स्वास्थ्य विभाग में जारी भ्रष्टाचार के सबूत चाहिए तो अपने अधिकारी भेजिए। मैं और भी सबूत देता हूं। वन विभाग में भी पहले ऐसा कुछ हुआ था। राऊत ने कहा कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में यह पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुझे जवाब नहीं मिला तो मैं बड़ा धमाका करुंगा। राऊत ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक पद के लिए पैसे की मांग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार कर 50 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारी इस समय दबाव में हैं। राऊत ने सवाल उठाया है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत और दादा भुसे ललित पाटिल मामले में शामिल हैं? राऊत ने कहा कि इन दोनों की भागीदारी के बिना ये चीजें नहीं होंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Dec 06 , 2023, 08:31 AM