नाबालिग लड़की का दुष्कर्म का फरार आरोपी धर दबोचा गया

Tue, Dec 05 , 2023, 07:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वसई- मध्यवर्ती क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है जो फेसबुक पर नाबालिग लड़कियों से मिला और उनके साथ दुष्कर्म किया. पिछले एक माह से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। नालासोपारा में रहने वाली 17 साल की नाबालिग की पहचान फेसबुक पर आदित्य भगत नाम के युवक से हुई. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध (Physical relationshipबनाए।इसके बाद लड़की के इनकार करने पर उसकी अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उसे बदनाम किया गया। इस वजह से इस लड़की ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की.  इस मामले में अचोले पुलिस स्टेशन में धारा 376, 376 (2) (एन), 509, 506, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) की धारा 4, 6, 8, 12, 14 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (अ) और 67 (ब) के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी फरार था.चूंकि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है, इसलिए इस मामले की जांच मध्यवर्ती अपराध शाखा को सौंप दी गई,पुलिस उपनिरीक्षक हितेंद्र विचारे और उनकी टीम ने मामले की जांच की और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी का पता लगाया और उसे भाईंदर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भायंदर में एक मोबाइल शॉप में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है।  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसने किसी अन्य लड़कियों को धोखा दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups