नालासोपारा - तुलिंज पुलिस स्टेशन अंतर्गत ओसवाल नगरी इलाके से तुलिंज (Tulinj) पुलिस ने एक 24 वर्षीय शख्स को एक गावठी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। तथा उसके खिलाफ तुलिंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,4 दिसंबर को तुलिंज पुलिस ने नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी क्षेत्र से एक 24 वर्षीय (दुर्वेश दत्ताराम जुवले) को शख्स धर दबोचा, पुलिस ने दुर्वेश के पास से एक गावठी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है,जिसकी कुल कीमत 10,400 आकी गयीं है।पुलिस ने बताया है कि उपरोक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है। मामले में शिकायतकर्ता उमेश वराठा-पुलिस हवलदार ) की शिकायत पर तुलिंज पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के ऊपर कलम 3,25 (1),(ब) सह मपोक कलम 37 (1)/135 के तहत केस दर्ज किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 05 , 2023, 07:09 AM