Mahaparinirvana day: महापरिनिर्वाण दिवस पर कल स्थानीय अवकाश घोषित

Tue, Dec 05 , 2023, 06:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुंबई और उपनगर जिलों में सरकारी, अर्धसरकारी में रहेगी छुट्टी
महानगर संवाददाता

मुंबई।  भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) के महापरिनिर्वाण दिवस (6 दिसंबर) के अवसर पर राज्य सरकार ने बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को सरकारी आदेश जारी किया। इस आदेश के अनुसार यह अवकाश मुंबई शहर और उपनगर जिलों पर लागू होगा। इन दोनों जिलों के सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों में बुधवार को छुट्टी रहेगी। दही हांडी और अनंत चतुर्दशी के बाद 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस का तीसरा स्थानीय अवकाश है।
इसके पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (
Eknath Shinde) को पत्र लिखकर  महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मुंबई और ठाणे में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। वर्षा गायकवाड ने कहा था कि 6 दिसंबर को मुंबई महाराष्ट्र सहित पूरे देश से बाबा साहेब के अनुयायी मुंबई के चैत्य भूमि पर आते है। इस दिन सभी के लिए चैत्य भूमि पर जाकर अभिवादन करने के लिए तकलीफ न हो, इसलिए मुंबई शहर, उपनगर ठाणे, नवी मुंबई क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों और निजी कार्यालयों को भी छुट्टी घोषित की जानी चाहिए। उनका कहना था कि महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चैत्यभूमि पर महामानव का अभिवादन करने के लिए न केवल महाराष्ट्र से, बल्कि देश-विदेश से भी बड़ी संख्या में अनुयायी आते हैं। चूंकि इस दिन सभी कार्यालय खुले रहते हैं, इसलिए  बड़ी संख्या में अनुयायी  बाबा साहब का अभिवादन नहीं कर पाते। ऐसे में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सरकारी और निजी कार्यालय में छुट्टी घोषित (holiday declared) की जाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups