Shiv Sena Shinde faction: शिवसेना शिंदे गुट भी जुटा चुनाव तैयारियां में

Tue, Dec 05 , 2023, 06:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

0 संपर्क नेता, लोकसभा निरीक्षकों की नियुक्ति
महानगर संवाददाता
मुंबई।
"मिशन 2024" के तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महायुति के उम्मीदवारों को जीत दिलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। एकनाथ शिंदे के आदेश के अनुसार विभागीय संपर्क नेता और लोकसभा निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

कोकण विभाग के तहत आने वाले जिले रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के लिए उद्योग मंत्री उदय सामंत (Uday Samant) को विभागीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है। वहीं ठाणे, पालघर जिले के लिए शिवसेना प्रवक्ता नरेश म्हस्के, मुंबई शहर व उपनगर के लिए सिद्धेश कदम (Siddhesh Kadam) व किरण पावसकर (Kiran Pavaskar) को नियुक्त किया गया है। 

मराठवाडा विभाग के नांदेड, लातूर, हिंगोली व धाराशिव जिले के लिए आनंदराव जाधव, जालना, संभाजीनगर, परभणी व बीड जिले के लिए अर्जुन खोतकर, उत्तर महाराष्ट्र में आने वाले जिले नाशिक, धुले, जलगांव, नंदुरबार व नगर के लिए भाऊसाहेब चौधरी को नियुक्त किया गया है। पश्चिम महाराष्ट्र में आने वाले सातारा, सांगली व कोल्हापुर जिले के लिए विभागीय संपर्क नेता के रूप में विजय शिवतारे व पुणे सोलापुर जिले के लिए जिले के लिए संजय मशीलकर को नियुक्त किया गया है।

पूर्व विदर्भ के नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपूर व गडचिरोली जिले के लिए दीपक सावंत को नियुक्त किया गया है। वहीं पश्चिम विदर्भ के बुलढाणा, अकोला व अमरावती जिलों के लिए विलास पारकर और वाशिम, यवतमाल व वर्धा जिलों के लिए विलास चावरी का चुनाव किया गया है। इसके अलावा शिंदे गुट सभी जिलों में लोकसभा निरीक्षकों की नियुक्ति की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups