प्रयोगशील नाट्य संस्थाओं को अनुदान राशि का वितरण
महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए तालुका स्तर पर 75 नाट्य गृह बनाए जाएंगे। एक नाट्य गृह के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, इस तरह कुल 386 करोड़ रुपए प्रदान दिए जाएंगे।
सह्याद्रि गेस्ट हाऊस में मंत्री मुनगंटीवार (Mungantiwar) ने प्रयोगात्मक कला क्षेत्र की पंजीकृत 41 संस्थाओं को सहायक अनुदान के चेक वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन हमेशा से नाट्य कला क्षेत्र का सहयोग करता रहेगा। नाट्य संस्थाओं को नाट्य क्षेत्र में नए नित नए प्रयोग करने चाहिए और कला क्षेत्र और समाज की अभिरुचि संपन्न करनी चाहिए।
मंत्री ने कहा कि कला क्षेत्र की संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना चाहिए। इसके लिए पंजीकृत संस्था (registered entity) के माध्यम से जो कलाकार प्रयास कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने के लिए तालुका स्तर पर 75 नाट्य गृह बनाने का फैसला लिया गया है। एक नाट्य गृह बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे, इस तरह कुल 386 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे।
मंत्री मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार उन संगठनों के पीछे खड़ी है जो प्रायोगिक कला को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं। पैसा संस्थाओं के सीधे खाते में जमा किया जा सकता था लेकिन यह कार्यक्रम आपसे संवाद करने और राजाश्रय प्राप्त करने के लिए आयोजित किया गया है। पंजीकृत संस्था के माध्यम से प्रयास कर रहे कलाकारों को सरकार मदद दे रही है।
उन्होंने कहा कि आज विज्ञान के युग में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभाव तो है लेकिन सुख-समृद्धि का अभाव है, संतुष्टि लुप्त होती जा रही है। कलाकारों को राज्य की सांस्कृतिक की देखभाल करते हुए अपना काम जारी रखना चाहिए। सरकार आपके साथ है।
प्रधान सचिव विकास खारगे (Vikas Kharge) ने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए कला के क्षेत्र में इन संस्थानों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आप महाराष्ट्र की सांस्कृतिक महिमा को संरक्षित करने के लिए सरकार के साथ भी काम कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 05 , 2023, 05:52 AM