अणुशक्ति नगर से शाहनवाज शेख की एंट्री
मुंबई। अणुशक्ति नगर के वार्ड नंबर 145 से एमआईएम पार्टी के पूर्व नगरसेवक शाहनवाज शेख (Shahnawaz Shaikh) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (Shinde's Shiv Sena) में शामिल हुए। शाहनवाज मुख्यमंत्री शिंदे के वर्षा स्थित निवास स्थान पर सार्वजनिक रूप से शिवसेना में प्रवेश किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनके भविष्य के राजनीतिक और सामाजिक करियर के लिए शुभकामनाएं दीं.
बता दे कि शिवसेना में फूट के बाद मुंबई में ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक एक-एक कर शिंदे की शिवसेना में शामिल हो रहे है। पिछले कुछ दिनों से शिवसेना के ही नहीं कांग्रेस रांकपा और अब एम आई एम के पूर्व नगरसेवक भी एकनाथ शिंदे की पार्टी का दमन थम रहे है। अब तक चालीस से अधिक पूर्व नगरसेवकों ने जय महाराष्ट्र के नारे के साथ ठाकरे की शिवसेना जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे है उसमे शामिल हुए है। एकनाथ शिंदे गुट ने मुंबई में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की शिवसेना के साथ साथ कांग्रेस की ताकत को कम करने की भी कोशिश की। कांग्रेस के 30 में से पांच नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल हो गए है।सायन कोलीवाड़ा की पूर्व नगरसेविका पुष्पा कोली, चांदीवली के वाजिद कुरेशी, धारावी के पूर्व नगरसेवक और सिद्धिविनायक ट्रस्ट के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी, बब्बू खान, कुणाल माने और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका गंगा कुणाल माने कांग्रेस से शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए। एनसीपी की पूर्व नगरसेविका धनश्री भरडकर और धारावी के वकील खान भी शिंदे गुट में शामिल हर है।इसी कड़ी में अब शिंदे की पार्टी शिवसेना ने एक पूर्व एमआईएम नगरसेवक को भी अपनी पार्टी में शामिल किया है। 2017 के मनपा चुनाव में एमआईएम के दो नगरसेवक जीते थे। इसमें अणुशक्तिनगर के शाहनवाज शेख शामिल है। अगस्त में चेम्बूर के पूर्व विधायक तुकाराम काते शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे । उस समय उनकी बहू पूर्व नगरसेविका समृद्धि काते ने भी उद्धव ठाकरे को जय महाराष्ट्र कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाहनवाज शेख को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि शिवसेना सबको साथ लेकर चलने वाली और विकास को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा मुंबई के समग्र विकास के दौरान अणुशक्ति नगर क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई को स्वच्छ और दर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चालियों और झोपड़ पट्टियों में भी स्वच्छता, स्वास्थ्य और बुनियादी सेवाएं प्रदान की जानी चाहिए और यह सुविधा अणुशक्ति नगर क्षेत्र के रहिवासियों को निश्चित रूप से प्रदान की जाएंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Dec 04 , 2023, 08:26 AM