धमकी देने वाला इस्तीफा नहीं देता -चंद्रकांत पाटिल 

Mon, Dec 04 , 2023, 07:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विधायक सुभाष देशमुख के इस्तीफे की धमकी पर बोले पाटिल 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
राज्य के उच्च शिक्षा  मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil)  कहा कि विधायक पद से इस्तीफा देने की धमकी देने पर कोई विधायक इस्तीफा नहीं दे  देता। मराठा आरक्षण पर कई मराठा विधायकों ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी  इसमें अब तक कितने विधायकों ने इस्तीफा दिया। यह सिर्फ बोलने की बात  है लेकिन इस्तीफा कोई नहीं देता। सोमवार को चंद्रकांत पाटिल सोलापुर दौरे पर थे.जहां वे पत्रकारों से बोल रहे थे.उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोलापुर में खाद्य उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए मंजूरी दे दी थी लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने उस केंद्र को बारामती में स्थानांतरित कर दिया।जिसके विरोध में भाजपा के विधायक सुभाष देशमुख ने विधायक पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है.द लेकिन आखिरकार पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) के सोलापुर दौरे के बाद   सुभाष देशमुख की धमकी वापस ले ली है. पाटिल ने विधायक देशमुख को यह कहकर खरी-खोटी सुनाई कि असल में कोई इस्तीफा नहीं देता. मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कई मराठा विधायकों ने इस्तीफे की भाषा का इस्तेमाल किया. लेकिन किसी ने इस्तीफा नहीं दिया. राजनीति में इस्तीफा एक तयशुदा शब्द है. चंद्रकांत पाटिल ने कुछ उदाहरण जोड़े, उनका मतलब कभी सच नहीं होता।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups