attack on employee: केडीएमसी कर्मचारी पर हमला करने वाले गिरफ्तार

Sun, Dec 03 , 2023, 09:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कल्याण। केडीएमसी कर्मचारी विनोद लकेश्री (Vinod Lakeshree) पर धारदार हथियार से हमला ( attack) करने के मामले में डोंबिवली रामनगर पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला क्यों और किसके इशारे पर किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमरुद्दीन शेख (25), अरबाज सैयद (26), मोहम्मद इसराइल मोहिद्दीन शाह (30), शाहरुख शेख (22) हैं। 27 नवंबर को रात 9 बजे डोंबिवली डिविजनल ऑफिस के पास कर्मचारी विनोद लकेश्री पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच सड़क के व्यस्ततम स्थान पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। हमला करने के बाद हमलावर भाग गए। इस संबंध में डोंबिवली रामनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन गीते के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर हमलावर की पहचान की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि ये हमलावर घाटकोपर इलाके में हैं। पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और कमरुद्दीन, अरबाज, मोहम्मद शाह, शाहरुख नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups