burst water pipe : मालाड पश्चिम में फूटी पानी की पाइप लाइन

Sat, Dec 02 , 2023, 08:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मालाड पश्चिम स्थित लिबर्टी गार्डन (Liberty Garden) के पास शनिवार को दिन में तीन बजे जलापूर्ति करने वाली पानी की पाइपलाइन फूट गई। फूटी पाइप लाइन ७५० मिमी व्यास की है। मनपा प्रशासन को पाइप लाइन (line pipe) फूटने की जानकारी मिलने के बाद मनपा अधिकारी  मरम्मत का कार्य करने में जुट गए। मनपा की मरम्मत कार्रवाई तक हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो गया। मनपा अधिकारी ने बताया कि पाइप लाइन फूटने की वजह से मालाड पश्चिम का मामलेदार वाडी, एसवी रोड, भरदान नगर, आदर्श लेन, रायपाडा, चिंचोली बंदर और रामचंद्र लेन इलाको में पानी आपूर्ति प्रभावित हुई है। जब तक पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होगा तब तक इन इलाको में पानी की समस्या बानी रहने की जानकारी मनपा अधिकारियों ने दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups