टोल और मराठी बोर्ड का उठाया मुद्दा
दोनों नेताओं के राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा
महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की। राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मुख्यमंत्री शिंदे के साथ टोल और दुकानों पर मराठी बोर्ड (marathi board) लगाने पर चर्चा हुई. शनिवार को राज ठाकरे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे जहाँ पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच चली घंटो बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीति के अलावा मराठा और ओबीसी आरक्षण पर शुरू आंदोलन पर भी चर्चा हुई सूत्रों का कहना है कि राज ठाकरे (Raj Thackeray) दो अहम मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के पास गए थे इसमें टोल और दुकानों पर मराठी में बोर्ड लगाने पर जिस पर मुख्यमंत्री और राज ठाकरे के बीच चर्चा हुई है. राज ठाकरे के साथ विधायक राजू पाटिल (Raju Patil) भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने किया था वादा
राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ध्यान टोल पर आकर्षित करते हुए उन्हें याद दिलाया की इसी साल के अक्टूबर महीने में मुलाकात के दौरान मुंबई के एंट्री पॉइंट्स को लेकर वादा किया था जिसे आज तक अमल में नहीं लाया गया.. इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी की. इसके बाद भी टोल पर सरकार ने अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है.
मराठी बोर्ड का मुद्दा
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राज ठाकरे ने दुकानों पर मोटे अक्षरों में लिखे मराठी बोर्ड का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि मराठी बोर्ड का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रशासन, मुख्य रूप से मुंबई मनपा द्वारा कार्रवाई की जा रही है।लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है सरकार को इस पर गंभीरता पूर्वक सख्ती से लागू करना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 02 , 2023, 07:08 AM