मनपा ने ब्रिज का काम पूरा करने में उठाया महत्वपूर्ण कदम
मुंबई। पश्चिम उपनगर के सबसे महत्वपूर्ण गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) के निर्माण में अब तेजी आ गई है।मनपा इस ब्रिज के निर्माण में पश्चिम रेलवे के अंधेरी स्टेशन के पास रेलवे पटरी के ऊपर ब्रिज बनाने को लेकर शनिवार की देर रात पहले गार्डर की लांचिग की। पश्चिम रेलवे ने गार्डर लांचिंग (girder launching) के लिए शनिवार की देर रात मेगा ब्लॉक (mega block) आयोजित किया था।
बता दे कि अंधेरी पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले गोखले ब्रिज के निर्माण में अब तेजी आने की उम्मीद है। मनपा ने शनिवार देर रात ब्रिज पर पहले गर्डर की लांचिंग की। गार्डर लांचिंग के लिए पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ब्लॉक लिया गया था। यह गर्डर लांचिंग शनिवार को रात पौने एक बजे से शुरू हुआ जो सुबह लगभग पांच बजे तक चला। यह गर्डर रेलवे ट्रैक क्षेत्र में आने वाले ब्रिज के हिस्से पर स्थापित किया गया है। इस गर्डर के पार्ट्स को हरियाणा के अंबाला प्लांट से मंगाया गया था। 62 टन वजनी गर्डर स्पेयर पार्ट्स की पहली खेप कुछ महीने पहले मुंबई पहुंच गई थी। इस गर्डर का वजन लगभग 1,100 टन है। कुल 90 मीटर गर्डर की लंबाई के लिए सभी स्पेयर पार्ट्स को जोड़ा गया है। इसकी लांचिंग मनपा और पश्चिम रेलवे प्रशासन के समन्वय से की गई। आईआईटी मुंबई ने 90 मीटर लंबे रेलवे क्षेत्र के फ्लाईओवर के लिए गर्डर की डिजाइन का अध्ययन किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने डिजाइन को मंजूरी दी थी।
वर्ष 1975 में बने गोखले ब्रिज का एक हिस्सा 3 जुलाई 2018 को गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे लाइन के ऊपर बना ब्रिज खतरनाक होने की वजह से मनपा ने 7 नवंबर 2022 से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 02 , 2023, 05:17 AM