लगे है 10 हजार पेड़
मुंबई। उप मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) आज मालाड पश्चिम में गार्डेन का लोकार्पण (Garden inauguration) करेगी। इस भूखंड पर अवैध लोगो का कब्जा बना हुआ था।राज्य सरकार से मिली साढ़े 6 एकड़ जमीन पर मनपा ने अभी सिर्फ सुरक्षा दीवार बनाई है और 10 हजार मियावकी की तर्ज पर और अन्य रूप से पेड़ लगाए गए है।मनपा इस भूखंड पर वैदिक थीम पार्क बनाने की योजना बनाई है।
राज्य के कैबिनेट मंत्री और उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने राज्य सरकार के जिला कलेक्टर की जमीन मनपा को सौंपी थी।इस साढ़े 6 एकड़ भूखंड पर अवैध रूप से कब्जा कर फर्नीचर की दुकान खोल दी गई थी।मनपा ने जमीन अपने कब्जे में लेने के बाद भूखंड पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराया। मनपा अब लगभग 5 करोड़ रुपया खर्च कर भूखंड पर सुरक्षा दीवार बनाई और 10 हजार पेड़ लगाए है। मनपा इस भूखंड पर वैदिक थीम पार्क बनाने की योजना बनाई है। मनपा सहायक आयुक्त किरण दिघावकर (Kiran Dighavkar) ने बताया कि भूखंड पर
10 हजार पेड़ वाला गार्डन भी तैयार करेगी। उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभाकिरण ने बताया कि मालाड पश्चिम में चारकोप नाका (अथर्व कॉलेज के पास) के पास स्थित भूखंड पर मियावाकी वन के तहत वृक्षारोपण और अन्य विविध कार्यों का उद्घाटन होगा।
रविवार को उद्घाटन होने वाले इस गार्डेन में 2,200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 8,800 स्वदेशी प्रजाति के पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से आंवला, हिरदा, बेहड़ा, शिवन, सागौन, कडुनीम, जामुन, अर्जुन आदि प्रजातियों के पेड़ शामिल होंगे। साथ ही पूरे भूखंड की सुरक्षा दीवार के किनारे 6 किस्मों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के 1200 पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें करंज, बेहड़ा, बहावा, कदम्ब, सुरू, तम्हन आदि प्रजाति के पेड़ शामिल होंगे।उद्घाटन के समय सांसद हेमा मालिनी और अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) उपस्थित रहेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 02 , 2023, 04:52 AM