charge of cruelty : महिला डॉक्टर ने पति-सास पर लगाया क्रूरता का आरोप

Fri, Dec 01 , 2023, 10:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ठाणे। नवी मुंबई में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके डॉक्टर पति और सास के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज (case of cruelty registered) किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सागरी पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया तथा आरोपियों की पहचान भोपाल निवासी डॉ. विवेक यादव (49) और उनकी मां महादेवी जयपाल सिंह यादव (70) के रूप में की है।
नवी मुंबई की रहने वाली शिकायतकर्ता ने बताया कि 2009 से अगस्त 2022 के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोनों आरोपियों द्वारा उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, तो उनकी सास ने दुर्व्यवहार किया तथा उनके माता-पिता का भी अपमान किया।
हालांकि, प्राथमिकी में इस बात का जिक्र नहीं है कि महिला घटना के इतने दिनों बाद पुलिस के पास क्यों पहुंची।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups