रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे धारावी और डी वार्ड में करेंगे उद्घाटन
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को मनपा प्रशासन ने मुंबई के 227 वार्डो में शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मनपा के इस अभियान की शुरुआत करेंगे। रविवार को धारावी और डी वार्ड में इसकी शुरुआत करेंगे। बता दे कि स्वच्छ, सुंदर और हरित मुंबई के लिए मनपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए मनपा के सभी 227 वार्डो में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथों से धूल की सफाई के अलावा लावारिस वाहनों को हटाना, बिना लाइसेंस वाले होर्डिंग पर कार्रवाई करना, सार्वजनिक शौचालयों, गार्डन की सफाई - खेल के मैदानों , सहित अन्य इलाको में स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। इसके अलावा फेरीवाला मुक्त क्षेत्र और डेब्रिज हटाने का काम किया जाएगा। इस स्वच्छता अभियान में जन प्रतिनिधियों, समाज के प्रतिष्ठित लोगों , उद्यमियों , वरिष्ठ नागरिकों , कॉलेज के युवाओं , स्कूली छात्रों , गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ आदि संगठन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता के महत्व को जानते हुए पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है। इसी को देखते हुए स्वच्छता अभियान को व्यापक जन आंदोलन बनाने के लिए मुंबई के नागरिकों को भी इस जन आंदोलन में भाग लेने की गुहार लगाई है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे के सुझावों के अनुसार मनपा प्रशासन मुंबईकरों को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए विभिन्न उपायों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है। मनपा के अधिकारी-कर्मचारी, कर्मचारी चौबीसों घंटे सड़क पर काम कर रहे हैं। सड़क पर बने धूल को हटाने के लिए सड़को की धुलाई की जा रही है। मनपा आयुक्त ने कहा की आगे ' डीप क्लीनिंग' अभियान मनपा ने चलाने का निर्णय लिया है। जिसे इस रविवार से शुरुआत होने की जानकारी दी। मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुधाकर शिंदे (Sudhakar Shinde) ने जानकारी दी कि मनपा हर शनिवार को मुंबई के एक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाएगी जिसमे लोगो को भी सहभागी किया जाएगा। मनपा प्रशासन इस सफाई अभियान के दौरान मनपा अतिक्रमण विभाग अनधिकृत होर्डिंग और बैनर पोस्टर के खिलाफ कार्रवाई करेगा और क्षेत्र से लावारिस वाहनों को हटाने के लिए यातायात पुलिस की मदद ली जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 01 , 2023, 07:56 AM