एक साल से रिटायर होकर भी नही मिल रहा भुगतान
मुंबई। बेस्ट उपक्रम एक ओर कांट्रेक्ट के कर्मचारियों (contract employees) को उन्हे बेस्ट की नौकरी दे रही है। वही बेस्ट में 25 से 30 साल तक सेवा देने वाले बेस्ट कर्मचारी (best employee) सेवा निवृत्ति होने के बाद अपने सर्विस फंड (service fund) के लिए तरस रहे है। कर्मचारी एक साल से अपने सर्विस फंड के लिए इधर उधर भटक रहे है। बता दे कि बेस्ट उपक्रम ने अभी अपना बजट पेस किया।बेस्ट का बजट पिछले साल के मुकाबले इस साल घाटा अधिक दिखाया है। बेस्ट में पिछले 10 साल से कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को परमानेंट कर रही है। बेस्ट में 25 से 30 साल तक सेवा देने वाले कर्मचारी अपने सर्विस फंड के लिए एक साल से भटक रहें है लेकिन बेस्ट प्रशासन उन्हे उनका सर्विस फंड नहीं दे रही है । बेस्ट के कर्मचारी सेवा निवृत्त होने के बाद उनका लगभग 20 से 24 लाख रुपया सर्विस फंड बनता है।सेवा निवृत्त होने के बाद कई कर्मचारी अपने गांव चले गए है जो अब अपने पैसे के लिए गांव से चक्कर लगा रहे है लेकिन एक साल से इन कर्मचारियों को सर्विस फंड नहीं मिल रहा है।बेस्ट उपक्रम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की पिछले साल सितंबर महीने से सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी को अपना सर्विस फंड नहीं मिला है। बेस्ट अधिकारी ने बताया कि एक कर्मचारी को लगभग 20 से 24 लाख रूपया सर्विस फंड मिलता है। बेस्ट प्रशासन द्वारा सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को पैसा नही दिए जाने से कर्मचारियों का बुरा हाल हो रहा है।
बेस्ट की यूनियन कर रही कमाई
बेस्ट अधिकारी ने बताया कि बेस्ट उपक्रम सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को अपने सर्विस फंड के लिए कोर्ट का सहारा ले रहें है। बेस्ट यूनियन के ही लोग कर्मचारियों से पैसा लेकर उनके कोर्ट से सर्विस फंड (service fund) दिला रहे है और कर्मचारियों से वसूली कर रहें है।
बेस्ट 10 प्रतिशत इंटरेस्ट के साथ दे रही पैसा
बेस्ट उपक्रम सेवा निवृत्ति हुए कर्मचारियों को कोर्ट से आदेश आने के बाद 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा दे रही है। बेस्ट के सेवा निवृत्ति हुए कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन के लोग उनसे वसूली कर रहे है और बेस्ट प्रशासन भी कोर्ट के निर्देश के बाद 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा दे रही है।बेस्ट पहले ही पैसा दे दे तो ब्याज नहीं देना पड़ेगा।घाटे में डूब रहीं बेस्ट को अधिकारी और घाटे में डूबा रहे है इस तरह का आरोप बेस्ट के सेवा निवृत्ति हुए कर्मचारी ने लगाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Dec 01 , 2023, 07:04 AM