बेस्ट के 123  कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों फडणवीस ने दिया नियमित नियुक्ति पत्र

Thu, Nov 30 , 2023, 08:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बेस्ट उपक्रम में पिछले 10  से 15 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 123 कर्मचारियों को  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने नियमित नियुक्ति पत्र गुरुवार को प्रदान किया।  इन कर्मचारियों को नियमित करने के पिछले काफी दिनों से मांग चल रही थी।
बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है । इस पोर्टल में प्रदेश के लगभग ढाई करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस ई-श्रम पंजीकरण कार्ड योजना के माध्यम से मजदूरों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।बेस्ट के कॉन्ट्रैक्ट के कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम गुरुवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया था। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नियमित कर्मचारी और उनके संगठन लगातार बेस्ट उपक्रम  में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी रूप से शामिल करने की मांग कर रहे थे।यह कर्मचारी पिछले 10 से 15 वर्षों से  कॉन्ट्रैक्ट पर के आधार पर काम कर रहे थे। फडणवीस ने गुरुवार को इन 123 कर्मचारियों को स्थायी आधार पर नियुक्ति पत्र दिया है। फडणवीस ने कहा  बाकी कर्मचारियों का भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। ई-श्रम पोर्टल में पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा मंडल बनाया गया है। जिसके जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को 14 तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. जिसमे आरोग्य कवच, असमय मृत्यु होने पर मदत, बच्चो की शिक्षा, पेंशन, और सेवानिवृत्ती के बाद मजदूर किस तरह अपना जीवन यापन कर सके इस तरह की सुविधा उपलब्ध होगी इस तरह की जानकारी फडणवीस ने दी। इस कार्यक्रम में  विधायक प्रसाद लाड  विधायक गोपीचंद पडलकर और बेस्ट महाप्रबंधक विजय सिंघल आदि उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups