कॉन्स्टेबल को किया गया निलंबित
मुंबई : मुंबई पुलिस ने नयागांव लोकल आर्म्स विभाग में कार्यरत कॉन्स्टेबल (Constable) को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वह अपने पुलिस होने का फायदा उठाकर महाराष्ट्र में बैन किये गए गुटखे की तस्करी करता था। इसीमें उसे गुजरात से महाराष्ट्र के बॉर्डर में आतेवक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में हुई जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सस्पेंड किये गए कॉन्स्टेबल का नाम मौसिम शक़रीफ शेख है। मौसिम को कासा पुलिस ने गुजरात महाराष्ट्र के बॉर्डर पर गुटखा की तस्करी करते हुए पकड़ा था। जिसमें पांच अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की इंटरनल जांच हुई। जिसमें उसे दोषी पाया गया और फिर उसके खिलाफ डिपार्टमेंटल कार्रवाई की गई है। जिसमें उसे सेवा से निलंबित किया गया है।
बैन गुटखा की कर रहा था तस्करी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस होने का फायदा उठाकर आरोपी गुजरात से गुटखा मुंबई लाता था। जिसकी जानकारी वहां की पुलिस को मिली थी। पुलिस ने उस कर को रुकवाया और उसकी तालाशी ली तब उसमें से 2 लाख 84 हजार 472 रुपये का गुटखा मिला। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी और अन्न सुरक्षा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का प्लेट लगाकर ला रहा था गुटखा
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास मौजूद स्विफ्ट गाड़ी के सामने पुलिस का बोर्ड लगाकर आरोपी चल रहा था। जिससे किसीको उसपर शक न हो और बोर्डकर पक़र एंट्री के समय उसकी कार न रुकाई जाए। इसलिए वह पुलिस का बोर्ड लगता था। लेकिन इसकी भनक वहां मौजूद अधिकारियों को लग गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एमएच 43 बीके 8614 नंबर की कार रुकाई जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में गुटखा पुलिस को मिला। जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 30 , 2023, 08:46 AM