artificial rain : कृत्रिम बारिश कराने मनपा ने निकाला एक्सप्रेशन ऑफ  इंट्रेस्ट

Thu, Nov 30 , 2023, 06:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कंपनियों को 14 दिसंबर तक देनी होगी जानकारी
तीन साल के लिए मनपा देगी कृत्रिम बारिश की अनुमति
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने धूल प्रदूषण (dust pollution) रोकने के लिए कृत्रिम बारिश (artificial rain)  कराने की योजना मनपा ने बनाई है। मनपा प्रशासन ने तीन साल के लिए यह प्रोजेक्ट करने की योजना बनाई है। मनपा प्रशासन ने कृत्रिम बारिश कराने वाली कंपनियों को अपनी जानकारी 4 से 14 दिसंबर के बीच देने कहा है। मनपा कृत्रिम बारिश करने वाली कंपनियों का पिछले 7 साल में की गई कृत्रिम बारिश का ट्रैक रिकॉर्ड जांचने के बाद उन्हें कृत्रिम बारिश का टेंडर देगी।

मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी ने कहा कि पिछले दिनों मुंबई में हुई बारिश का मुंबई पर काफी असर दिखाई दिया। मुंबई में प्रदूषण काफी कम हुआ लेकिन गुरुवार से दोबारा प्रदूषण बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।मनपा प्रशासन ने इसी के चलते कृत्रिम बारिश कराने का अपना निर्णय पर काम करना शुरू कर दिया है।जोशी ने बताया कि कृत्रिम बारिश कराने वाली कंपनियों का उनकी जानकारी देने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट देने कहा है जिससे मनपा को टेंडर निकालने में आसानी होगी। मनपा ने कंपनियों का 5 साल का टर्न ओहर देने और 7 साल कहा कहा कृत्रिम बारिश कराई है इसकी जानकारी देनी होगी ।मनपा अगले तीन साल के लिए कंपनियों को टेंडर देगी जिससे जब भीं प्रदूषण बढ़े मनपा कृत्रिम बारिश करा कर प्रदूषण कम कर सके। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश होने की आशंका जताई है इसके बावजूद कृत्रिम बारिश की अपनी योजना पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मुंबई में पहली बार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंचा
मुंबई में गुरुवार को सीजन का पहला न्यूनतम तापमान 20 डिग्री (20 degrees) से नीचे दर्ज किया गया।   गुरुवार रात का तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मुंबई के लिए सर्दियों के महीने आधिकारिक तौर पर दिसंबर से शुरू होकर फरवरी तक चलते हैं और नवंबर को संक्रमण का महीना माना जाता है। इस साल नवंबर में भी बेमौसम बारिश हुई जबकि पिछले साल नवंबर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई थी।

मनपा  ने प्रदूषण बकाएदारों पर लगाया 25 लाख  का जुर्माना 

शहर में वायु प्रदूषण की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से मनपा के दिशानिर्देशों के लगभग एक महीने बाद कार्रवाई न करने वालो के खिलाफ मनपा  काम बंद करने की नोटिस देने के साथ उनके ऊपर मामला दर्ज करने लगी थी।  मनमा अब दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।  मनपा ने नोटिस देकर भी प्रदूषण रोकने पर कदम नहीं उठाने  वाले लोगों से 25 लाख रु दंड वसूला है। मनपा ने निर्माण कार्य स्थलों पर प्रदूषण रोकने का प्रतिबंधक उपाय नहीं करने पर निर्माण स्थलों के खिलाफ 12.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  जो अपने परिसर में धूल और मलबा जमा कर  स्वच्छता बनाए रखने में विफल रहे हैं। इसके बाद 2.06 लाख रुपये   डेब्रिज धक् कर नहीं ले जाने वाली वाहनों से वसूला है। कचरा जलाने वालों पर 24,900 रु.का दंड लगा है।   इसके अलावा निर्माण सामग्री, मलबा, निर्माण से उत्पन्न मलबे और  कचरे के अनधिकृत डंपिंग करने वालों पर पर 9,22,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि  जुर्माने से ज्यादा निर्माण स्थलों को सबसे ज्यादा नुकसान काम रोकने के नोटिस से होता है। इसके लिए मनपा अधिकारी काम बंद करने की नोटिस देते हुए काम के स्थलों को सील करने पर जोर दिया है।  मनपा (BMC) ने के पूर्व वार्ड में 6 निर्माण कार्य स्थलों को सील भी कर दिया है।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups