North Mumbai Sports Festival: पोइसर जिमखाना का 'उत्तर मुंबई क्रीडा महोत्सव' कल से शुरू

Thu, Nov 30 , 2023, 06:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मुंबई का प्रसिद्ध इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स फेस्टिवल 'उत्तर मुंबई क्रीडा महोत्सव' २०२३ का आयोजन कल से १० दिसंबर तक कांदिवली पश्चिम के पोइसर जिमखाना में किया जाएगा. पिछले २१ वर्षों से उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ९ दिवसीय खेल महोत्सव में २१ राष्ट्रीय खेलों का प्रदर्शन हो रहा है. "इस वर्ष की विशेषता यह है की, महोत्सव में तलवारबाजी और कबड्डी प्रतियोगिता. खिलाड़ीयों के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है और इच्छुक हमें संपर्क कर सकते हैं पोइसर जिमखाना के उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी ने बताया.
इस उत्सव में मुंबई के विभिन्न स्कूल और क्लब भाग लेते हैं. उत्तर मुंबई क्रीडा महोत्सव (North Mumbai Sports Festival) स्कूली छात्रों, युवाओं और उभरती खेल हस्तियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है. पिछले साल इस अंतर-विद्यालय खेल महोत्सव में 8 हजार से अधिक एथलीटों ने भाग लिया था. खेलों में तैराकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, मुक्केबाजी, शतरंज, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स शामिल हैं. मल्लखंभ, स्केटिंग, कैरम, टेबल टेनिस, बैंड, मार्च पास, कराटे, तीरंदाजी, योग आदि खेल रहेंगे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups