161 दुकानदारों पर लगाया गया जुर्माना
मुंबई। मराठी साइन बोर्ड (marathi sign board) नहीं लगाने के मामले में मनपा (municipal corporation) ने लगातार दूसरे दिन 3575 दुकानों की जांच की और 161 दुकानों पर कार्रवाई की। इन दुकानदारों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेशों का पालन नहीं करने पर कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल दुकानदारों पर मनपा अधिनियम के तहत दंड लगाकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
लाइसेंस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को मुंबई के 24 वार्ड में कर्मचारियों ने 3575 दुकानों का सर्वे किया। इस दौरान 3 हजार 414 दुकानों में मराठी साइन बोर्ड लगा हुआ पाया गया, जबकि 161 दुकानों में मराठी साइन बोर्ड बड़े अक्षरों में नहीं लिखा गया था। मनपा प्रशासन ने दुकानों की जांच करने के लिए टीम का गठन किया है। प्रत्येक वार्ड में 2 कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। पिछले दो दिनों में मनपा कर्मचारी कुल 6 हजार 844 दुकानों और प्रतिष्ठानों का जांच कर चुके हैं। इनमें से 6 हजार 507 दुकानों और प्रतिष्ठानों के बोर्ड मराठी में मोटे अक्षरों में लिखे मिले हैं, जबकि 337 दुकानों व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। मनपा आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी। मनपा प्रशासन ने मुंबई की सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों से दुकानों के साइन बोर्ड देवनागरी लिपि और बड़े अक्षरों में लगाने की अपील की है। दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए मनपा प्रशासन ने 24 वार्ड में 2 कर्मचारियों की टीम गठित करने का निर्णय लिया है। हालांकि वार्ड में कर्मचारियों की कमी से जांच में मुश्किल आ रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 29 , 2023, 09:26 AM