बेस्ट बसों की किराया वृद्धि का प्रस्ताव नहीं

Wed, Nov 29 , 2023, 08:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महाप्रबंधक ने पेश किया अनुमानित बजट
मुंबई मनपा से मांगी वित्तीय सहायता 
मुंबई।
बेस्ट महाप्रबंधक विजय सिंघल (Best General Manager Vijay Singhal) ने बुधवार को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) के समक्ष बेस्ट का वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट पेश किया। मुंबईकरों के लिए राहत की बात यह है कि अनुमानित बजट में किराया बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है। बेस्ट प्रशासन ने पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की तरफ जोर दिया है। वर्तमान में बेस्ट उपक्रम के पास कुल 2,978 बसें हैं, जिनमें बेस्ट की खुद की 1,286 बसें हैं। बाकी 1,684 बसें किराए पर ली गई हैं। यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाने के लिए बेस्ट प्रशासन ने वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें (electric buses) पर अधिक जोर दिया है, जिसके लिए बेस्ट उपक्रम ने किराए पर बसें ली हैं। वर्ष 2024-24 के बजट में यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया गया है और बेस्ट ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के सिद्धांत पर परिवहन सेवा उपलब्ध करा रहा है। बेस्ट को घाटे से उबारने पर खासा जोर दिया जा रहा है।  बेस्ट महाप्रबंधक विजय सिंघल ने बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मनपा प्रशासन से तीन हजार करोड़ की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया है। महाप्रबंधक ने विश्वास जताया है कि मनपा प्रशासन बेस्ट की मांग पर निर्णय लेकर उचित वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। सूत्रों के अनुसार बेस्ट के घाटे में 300 करोड़ रुपए की कमी आई है। अभी बेस्ट को लगभग 3 हजार करोड़ से अधिक के घाटे में हैं। बता दें कि मनपा प्रशासक ही इस वक्त स्थाई समिति अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। इस वजह से स्थायी समिति के समक्ष पेश होने वाला बजट आयुक्त के समक्ष पेश किया गया।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups