म्हाडा पुणे बोर्ड की लॉटरी 5 दिसंबर को

Wed, Nov 29 , 2023, 08:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। म्हाडा पुणे हाउसिंग एंड रीजनल डेवलपमेंट बोर्ड पिंपरी चिंचवड़ (MHADA Pune Housing and Regional Development Board Pimpri Chinchwad), कोल्हापुर (Kolhapur), सोलापुर (Solapur), सांगली स्थित विभिन्न आवासीय योजनाओं के 5863 घरों की लॉटरी 5 दिसंबर को निकालेगा।  पुणे जिला परिषद सभागार में निकलने वाली लॉटरी के दौरान उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजित पवार, गृहनिर्माण मंत्री अतुल सावे उपस्थित रहेंगे। घरों की लॉटरी के लिए 5 सितंबर से आवेदन मंगाए गए थे। कुल 5863 घरों के लिए लगभग 60,000 आवेदन प्राप्त हुए। म्हाडा ने लॉटरी के लिए दो बार समय सीमा बढ़ाई। म्हाडा पुणे मंडल द्वारा निकाली गई लॉटरी के कुल 5425 घरो में सोलापुर जिले में 69, सांगली में 32 और कोल्हापुर में 337 घर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस लॉटरी में म्हाडा गृहनिर्माण योजना के तहत 403 घर, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 431 घर, 20 प्रतिशत सर्वसमावेशक योजना के तहत, 2584 घर और पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत, 2445 घर लॉटरी के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया और अमानत रकम भरने की समय सीमा खत्म होने के बाद आवेदन की जांच कर लगभग 60 हजार लोग लॉटरी के लिए पात्र हुए। इस दौरान म्हाडा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  संजीव जयसवाल, मुख्य अधिकारी पुणे मंडल  अशोक पाटिल आदि लॉटरी में शामिल रहेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups