मुंबई: मुंबई के चेम्बूर इलाके (Chembur area) से एक बुरी खबर आ रही है। मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग (massive fire broke) लग गई। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, आग के कारण पांच घर ढह गए हैं। इस घटना में चार लोग घायल हो गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (fire brigade) और बचाव दल (rescue team) मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि अब तक 11 लोगों को बचाया गया है। घटना सुबह 7.50 बजे चेंबूर इलाके में गोल्फ क्लब के पास पुराने बैरक में हुई। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक घर में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे घर ढह गया। बीएमसी आपदा नियंत्रण के अनुसार, चेंबूर कैंप क्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास पुराने क्षेत्र में चार से पांच एकमंजिला इमारत ढह गई हैं।
Mumbai: An incident of a house collapse due to a cylinder blast has been reported in the Chembur area of Mumbai, four people sustained injuries and have been sent to a nearby hospital. 11 people have been rescued safely, so far: BMC pic.twitter.com/kOtWmq1vaT
— ANI (@ANI) November 29, 2023
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 29 , 2023, 12:31 PM