महिला अग्निवीर ने लगाई फांसी  

Tue, Nov 28 , 2023, 07:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

निजी कारणों की वजह से थी परेशान
मुंबई।
आईएनएस हमला में एक 20 वर्षीय महिला अग्निवीर (female firefighter) ने अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला केरल की रहने वाली थी और मालाड-मालवणी इलाके के आईएनएस हमला में ट्रेनिंग के लिए गई थी। यह घटना सोमवार को घटी, जब महिला अग्निवीर ने होस्टल के कमरे में खुद को फांसी लगा ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने निजी कारणों से परेशान होकर यह कदम उठाया।
पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। ट्रेनी अग्निवीर महिला केरल की रहने वाली अपर्णा नायर (Aparna Nair) थी और पिछले 15 दिनों से ट्रेनिंग ले रही थी। पुलिस को महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अग्निवीर, अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों द्वारा भर्ती किए गए सैनिक हैं, जिसे 2022 में शुरू किया गया था।
नौसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि अपर्णा ने बेडशीट का इस्तेमाल फंदा बनाने के लिए किया था। जिसे उसकी रूममेट ने सबसे पहले देखा और पुलिस को खबर की। बोरीवली (Borivali) में अग्निवीर अपर्णा का पोस्टमार्टम हुआ। अपर्णा केरल के पथानामथिट्टा के किसान परिवार की बेटी थी। इससे पहले वह ओडिशा में 6 महीने तक ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले महीने ही वह मुंबई आई थी। पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि क्या वह पर्सनल रिलेशनशिप खत्म होने के कारण डिप्रेशन में तो नहीं थी।
मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की बेसिक ट्रेनिंग पूरी हो गई थी और वह मालाड के मालवणी इलाके में आईएनएस हमला में 15 दिनों से एडवांस ट्रेनिंग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि महिला ने निजी कारणों से यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।
मुंबई से पहले पंजाब के मानसा जिले के अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में संतरी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अमृतलाल की मौत को लेकर बवाल भी हुआ था कि उसे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी गई। इसके बाद सेना ने बयान जारी किया था कि खुद को पहुंचाई गई चोटों से होने वाली मौतों को ऐसा सम्मान नहीं दिया जाता। इसके अलावा महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के रहने वाले एक अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण गावते की पिछले महीने सियाचिन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups