मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट पर मनपा अधिकारी बरत रहे लापरवाही

Tue, Nov 28 , 2023, 07:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई के शहर की सड़को का सीमेंट कंक्रीट करने का काम अब नए साल में होगा शुरू, कोर्ट में लटका मामला
मुंबई।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने वर्ष 2022 के मानसून में निर्देश दिया था कि सड़क पर बनने वाले गढ्ढों की समस्या दूर करने के लिए सड़क को सीमेंट कंक्रीट  करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद डेढ़ साल का समय बीत गया लेकिन मुंबई के शहरी इलाके का सीमेंट कंक्रीट का काम नही शुरू हो पाया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) द्वारा जनवरी महीने में सीमेंट कंक्रीट करने का ठेकेदार को  दिए टेंडर पर ठेकेदार समय पर काम शुरू नही कर पाया । मनपा प्रशासन ने ठेकेदार की बात सुने बिना टेंडर रद्द कर दिया जिसके चलते ठेकेदार ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। अब मामला कोर्ट (court)  में जाने के कारण मनपा प्रशासन नया टेंडर नही निकाल सकती जब तक कोर्ट में सुनवाई पूरी न हो जाए।मनपा की इसी लापरवाही से मुख्यमंत्री द्वारा लोगो को गढ्ढा मुक्त सड़क उपलब्ध कराने का दिया गया वादा पर पलीता लग रहा है।
उल्लेखनीय है कि 2022 के मानसून के दौरान मुंबई की सड़को पर बने गढ्ढों को लेकर मुंबई की जनता सहित मुंबई हाई कोर्ट तक की फटकार मनपा प्रशासन को सहनी पड़ी थी।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस समस्या का निपटारा करने के लिए मुंबई की सड़को को पूरी तरह सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को निर्देश दिया कि सड़को को सीमेंट कंक्रीट करे। मनपा आयुक्त चहल ने मुंबई में चल रहे सीमेंट कंक्रीट सड़क के अलावा मुंबई की 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया। मनपा प्रशासन ने जनवरी 2023 में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मुंबई के शहर और दोनो उपनगर में सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का 6 हजार करोड़ का ठेका 5 कंपनियों को दिया।मुंबई के शहर की सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका रोडवे सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (आरएसआयएल) को दिया था।  मनपा ने ठेकेदार की बात सुने बिना ठेका रद्द कर दिया।  मनपा की इस लापरवाही भरे रवैए का अब भुगतान करना पड़ रहा है।  मनपा प्रशासन द्वारा ठेकेदार की बात नहीं सुनने के कारण ठेकेदार ने मनपा को  ठेका रद्द करने के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी है।  जिस पर मंगलवार 28 नवंबर को होनी थी लेकिन कोर्ट में मामला बोर्ड पर नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।  मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई होने के बाद मनपा अब नया टेंडर निकाल पाएंगे इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने दी।  कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण अब मुंबई के शहर इलाके की सड़क का सीमेंट कंक्रीट करने का काम नए साल में टेंडर में ही प्रक्रिया पूरी होका शुरू हो पायेगा। मनपा अधिकारियो की एक गलती से ठेकेदार की बात सुने बिना टेंडर कैंसिल करना भरी पड़ गया है और मुख्यमंत्री में सपनों मुंबई की जनता को  गढ्ढा मुक्त सड़क उपलब्ध कराने में  अभी और समय लगेगा। मनपा अधिकारियो की लापरवाही से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सपनो पर पानी फिर रहा हैं। मनपा सड़क विभाग के  अधिकारियों की माने तो मुंबई के शहर भाग की 200 सड़क को सीमेंट कंक्रीट किया जाना था जिसमे शहर की 26 किमी  सड़क को सीमेंट कंक्रीट किया जाना था जिस पर मनपा 1200 करोड़ खर्च करेगी। मुंबई की 400 किमी सड़क में कुल 212 सड़को को सीमेंट कंक्रीट किया जाना था। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups