Maharashtra Rain Alert : बेमौसम बारिश से हाल बेहाल! रो रहे किसान, नासिक सहित अहमदनगर जिले में ओलावृष्टि

Mon, Nov 27 , 2023, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में कम दबाव की बेल्ट बनने से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। रविवार को राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश (unseasonal rains) हुई। नासिक सहित अहमदनगर जिले, बुलढाणा, धुले, छत्रपति संभाजीनगर और पुणे  में ओलावृष्टि (thunderstorms) के साथ- साथ तेज बारिश हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है और बाग-बगीचे नष्ट हो गये हैं और किसान रो रहे हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जानिए कहां-कहां बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। 
नासिक जिले में ओलावृष्टि
नासिक जिले के पूर्वी हिस्से में रविवार दोपहर आंधी के साथ बारिश आई। इससे अंगूर के बागानों को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा प्याज की फसल भी किसानों के हाथ से निकल गई है। किसानों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द मुआवजा दे। 
अहमदनगर में बेमौसम बारिश
रविवार को अहमदनगर जिले के अधिकांश स्थानों पर बेमौसम बारिश हुई। रविवार देर रात तक बारिश होती रही। लेकिन नगर तालुका और पारनेर तालुका में बेमौसम बारिश से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
बुलढाणा में बेमौसम बारिश से नुकसान
बुलढाणा में भी रविवार रात कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई। सिंदखेड़ाराजा और लोनार तालुका में ओलावृष्टि के कारण खेतों में हरबरा गेहूं और मिर्च की फसल को भारी नुकसान हुआ। इससे किसान आर्थिक संकट में है।
धुले जिले में भारी बारिश
धुले तालुका समेत पूरे जिले में रविवार को बेमौसम बारिश हुई। इससे कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खरीफ सीजन की जो फसलें कट चुकी हैं, वे बारिश में भीग गई हैं। 
छत्रपति संभाजीनगर में बेमौसम बारिश
छत्रपति संभाजीनगर जिले के कुछ तालुकों में रविवार को बेमौसम बारिश हुई। खुलताबाद, दौलताबाद, गंगापुर, लासूर स्टेशन, सिल्लोड, कन्नड़, वैजापुर और पैठन तालुका में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। खराब मौसम से रबी फसलों समेत बाग-बगीचों और सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है। 
पुणे में भारी बारिश
पुणे शहर और जिले में रविवार को बिजली गिरने के साथ बेमौसम बारिश हुई।  कुछ स्थानों पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुणे में कल रविवार को 49.2 मीटर बारिश दर्ज की गई।  पुणे में अगले दो दिनों के लिए मौसम की चेतावनी दी गई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups