3 नए बच्चों का हुआ नामकरण
मुंबई: भायखला स्थित (Located in Baikal) वीरमाता जिजाबाई भोसले (Veermata Jijabai Bhosale) प्राणी उद्यान में पेंग्विन (Penguin) का परिवार बढ़ गया है। रानीबाग (Ranibagh) के 161 वे स्थापना दिवस पर पेंग्विन के 3 नए बच्चों का नामकरण किया गया। इस तरह रानीबाग में पेंग्विन की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। जुलाई 2016 में दक्षिण कोरिया से 8 पेंग्विन रानीबाग लाए गए थे। पिछले 7 साल में इनकी संख्या में 10 की वृद्धि हुई है। रानीबाग के निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि मोल्ट और फ्लिपर जोड़े ने 27 अप्रैल 2023 को एक बच्चे का जन्म दिया था। जिसका नाम कोको ( मादा) रखा गया है। यह इस जोड़े दूसरा बच्चा है। पोपॉय और ऑलिव से स्टेला ( मादा ) नामक बच्चे का जन्म 23 मई 2023 को हुआ है। जबकि जेरी ( नर ) का जन्म 27 जून 2023 को डोनाल्ड और डेजी जोड़े से हुआ है। यह इस जोड़े का दूसरा बच्चा है। बता दें कि रानीबाग में जब से पेंग्विन आए हैं तब से ये पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इससे पहले पेंग्विन मोल्ट (नर) व फ्लिपर ( मादा) की जोड़ी से 18 अगस्त 2021 को ऑस्कर ( नर ) का जन्म हुआ था। जबकि 1 मई 2021 को पेंग्विन की जोड़ी डोनाल्ड व डेजी से एक बच्चे का जन्म हुआ था। जिसका नाम ओरिओ (नर) रखा गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 24 , 2023, 07:45 AM