अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रचार करने जा सकते है मुख्यमंत्री शिंदे - संजय राउत
महानगर संवाददाता
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Shinde) के एक पोस्टर से राज्य की सियासत गरमाई हुई है.सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप -प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.मुख्यमंत्री शिंदे के पोस्टर पर यूबीटी के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने उनपर जमकर निशाना साधा है.शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि माथे पर लगा विश्वासघात का ठप्पा नहीं मिटेगा पहले पिता उसके बाद पार्टी चुराया अब खुद को हिन्दूहृदय सम्राट बताकर शिंदे गुट ने बेशर्मी का पराकाष्ठा को पार कर दिया है.संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे एक महान नेता हैं.वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का चुनाव प्रचार करने जा सकते है 2014 के बाद भाजपा ने कई ऐसे नेताओं को दूसरे दलों से तैयार किया. लेकिन ये सब अस्थायी है. यदि एकनाथ शिंदे हिंदू हृदय सम्राट हैं तो हमें देखना होगा कि उन्होंने कितना महान कार्य किया है।' इतने वर्षों तक हमने आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के साथ काम किया है। मैंने उनका संघर्ष भी देखा. उन्होंने सत्ता के लिए कभी समझौता नहीं किया. अब देखना यह है कि क्या नये हिंदू धर्म में गद्दारों और बेईमानों को हिंदू-हृदय सम्राट कहने की परंपरा शुरू हो गयी है. क्या राजस्थान भाजपा को पता है कि महाराष्ट्र में क्या चल रहा है? एकनाथ शिंदे वहां बक्से लेकर प्रचार करने गए होंगे।'संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों को महाराष्ट्र में पनौती माना जाता है वे महाराष्ट्र के बाहर प्रचार करने जाते हैं उन्हें कोई नहीं पूछता. इस देश में दो ही हिंदू हृदय सम्राट हुए हैं, पहले स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर और दूसरे हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे. लोगों ने दोनों को यह उपाधि इसलिए दी है क्योंकि उन्होंने उनका संघर्ष देखा है.
क्या है पोस्टर का मामला
राजस्थान में विधानसभा का चुनाव चल रहा है.एनडीए का सहयोगी दल होने के कारण हाल ही में मुख्यमंत्री शिंदे भाजपा के उम्मीदवार का प्रचार करने के लिए राजस्थान दौरे पर गए थे.उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे जिसमे मुख्यमंत्री शिंदे को हिन्दूहृदय सम्राट बताया गया है.शिंदे को हिन्दूहृदय सम्राट बताए जाने के बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई है.यूबीटी के नेता और पदाधिकारी शिंदे के खिलाफ आक्रामक हो गए है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 24 , 2023, 07:33 AM