० महाराष्ट्र में भाजपा क्यों नहीं देता 450 रुपए में गैस सिलेंडर
महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से जानबूझ कर मराठा बनाम ओबीसी (Maratha vs OBC) विवाद को तूल दिया जा रहा है। भाजपा को मराठा, ओबीसी, धनगर समाज से किए वादे पूरे करने चाहिए। अगर सरकार कह रही है कि वह किसी भी वर्ग के आरक्षण कोटे को नुकसान पहुंचाए बिना दूसरे वर्ग को आरक्षण देगी। ऐसे में राज्य सरकार को लोगों को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह क्या करेगी? लेकिन सरकार की भूमिका स्पष्ट नहीं है। पटोले ने कहा है कि मराठा–ओबीसी समुदायों के बीच विवाद सरकार द्वारा प्रायोजित है और सरकार को आरक्षण को लेकर शुरू हुए इस बवाल को रोकना चाहिए।
शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याएं अहम हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार किसानों, बेरोजगार युवाओं, आम लोगों की भावनाओं को नहीं समझती है। कांग्रेस के लिए लोगों के बुनियादी मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। भाजपा आरक्षण विरोधी पार्टी है और देश के प्रधानमंत्री यह कहकर आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं कि गरीबी एक जाति है। पटोले ने कहा कि हमारा साफ तौर से कहना है कि जातिवार जनगणना मराठा, ओबीसी, धनगर समुदाय सहित सभी समुदायों की आरक्षण समस्या का समाधान कर सकती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने बड़ा विज्ञापन दिया है कि अगर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आएगी तो वह 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। भाजपा के बड़े नेता भी 450 रुपए में सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है तो भाजपा सरकार राज्य में 450 रुपए में सिलेंडर क्यों नहीं दे रही है? महाराष्ट्र के लोगों ने क्या पाप किया है? यह सारे वादे फर्जी है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती नहीं कहा है। वह देश के सम्मानित प्रधानमंत्री हैं। पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर पनौती शब्द ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब अहंकार होता है और हर कोई कह रहा है कि अहंकार प्रवृति के लोगों को जाना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 24 , 2023, 06:57 AM