मीठी नदी के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

Thu, Nov 23 , 2023, 06:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पवई के मोराराजी नगर में 166 झोपड़ा को किया गया निष्काशित
मुंबई।
मीठी नदी (Mithi Nadi) को पुनर्जीवित करने में बाधा बने पवई स्थित मोराराजी नगर के 166 झोपड़ा को मनपा ने निष्काशित किया गया। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने झोपड़ा तोड़कर उस जगह पर 350 मीटर का रास्ता बनाने का काम शुरू किया । रास्ता का काम पूरा कर मीठी नदी की सफाई और उसकी चौड़ाई करने का काम पूरा किया जाएगा। मीठी नदी की शुरुआत के स्थान पर ही झोपड़े बने होने से मीठी नदी में बड़े पैमाने पर कचरे का अंबार बना हुआ था।
बता दे कि मीठी नदी को पुनर्जीवित करना मनपा के प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। मीठी नदी के सौंदर्यकरण करने पर मनपा प्रशासन ने करोड़ों रुपया खर्च कर चुकी है। मीठी नदी की शुरुआत पवई से होती है। पवई के मोरारजी नगर में बने अवैध झोपड़े को मनपा ने तोडक कार्रवाई कर मनपा ने मीठी नदी के प्रवाह की अड़चन को दूर करना है।मीठी नदी को आवश्यक सिविल सेवा परियोजना के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है। इस लिए नदी के किनारे बने निर्माणों को हटाना जरूरी था। मनपा उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर और मनपा यस वार्ड के सहायक आयुक्त भास्कर कशगीकर ने मीठी नदी के सर्विस रोड बनाने में बाधा बने 166 अवैध झोपड़ो पर  तोड़क़ कार्रवाई कर निष्काशित किया। इस कार्रवाई से मीठी नदी के सर्विस रोड का लगभग 350 मीटर लंबा काम मनपा के एस डब्लू डी विभाग द्वारा किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने पर एस वार्ड में मीठी नदी के सभी काम पूरा हो जाएगा और मीठी नदी की सफाई करने और नदी की चौड़ाई आदि करने का रास्ता साफ हो जाएगा। मनपा एस वार्ड द्वारा की गई झोपड़ो को हटाने की कार्रवाई करने के लिए 1 पोकलेन (Poklane) ,1 जेसीबी,2 डंपर ,के साथ 20 मनपा अधिकारी 70 कर्मचारी और लगभग 50 से अधिक पुलिस बल का उपयोग किया गया। मनपा एस वार्ड के सहायक आयुक्त भास्कर कसगीकर ने कहा कि मीठी नदी के सौंद्रीयकरण का अब रास्ता साफ हो गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups