Fire : भायखला में हाईराइज इमारत में लगी आग

Thu, Nov 23 , 2023, 05:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

135 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 11 लोगो को धुआं से घुटा दम अस्पताल में भर्ती कराया गया
मुंबई।
भायखला (byculla) स्थित घोडपदेव के पास म्हाडा की एक हाईराइज इमारत (high rise building) में गुरुवार की तड़के सुबह आग लग गई। आग की लपटे 24 मंजिली इमारत के कई मंजिलों तक फैली। इमारत में स्क्रैप और इलेक्ट्रिक डक में लगी होने के कारण धुआं पूरी इमारत में फैल गया था और आग रात के समय लगने के कारण लोगों में और अधिक अफरा तफरी का माहौल बन गया था।इमारत में फसे लोगों को दमकल जवानों ने विभिन्न मंजिलों से निकालने की मसक्क्त की और लगभग 135 लोगो को बाहर निकाला। आग पर सुबह 7 बजे के दरम्यान काबू पाया गया। सुदैव से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन धुआं से दम घुटने के कारण 11 लोगो को केईएम,नायर और जेजे में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। मनपा अधिकारियो ने जानकारी दी कि अस्पताल (hospital) में भर्ती कराए गए सभी की हालत स्थिर है। आग बुझाने के लिए 5 दमकल गाड़िया और तीन पानी का टैंकर का उपयोग किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार भायखला स्थित घोडपदेव म्हाडा कॉलोनी न्यू हिंद मिल कंपाउंड में 24 मंजिला ईमारत की तीसरी मंजिल पर गुरुवार की तड़के सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आग लग लग गई। आग की लपटे देख पूरी इमारत में हड़कंप मच गया था। आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर तत्काल पहुचा कर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और इमारत में फसे लोगो को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। आग इमारत के मीटर केबिन में लगी होने के कारण इलेक्ट्रिक वायर ,केबल , इलेक्ट्रिक के लगाए गए तार, स्क्रैप में लगी होने के कारण धुआं बड़ी मात्रा में फैल गया था जिससे लोगों में और अफरा तफरी मच गई थी।इमारत में फसे लोगों को दमकल जवानों ने बिल्डिंग में रहने वाले लोगो में 25 लोगो को छत से बाहर निकाला जबकि 30 लोगों को 15 वी मंजिल पर बने शेल्टर से बाहर निकाला और 80 लोगो को 22 वी मंजिल पर बने शेल्टर से इस तरह कुल 135 लोगो को बाहर निकाला गया। दमकल विभाग आग पर पूरी तरह सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर काबू पाए। इस बीच धुआं के चलते दम घुटने की शिकायत के कारण 11 लोगो को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। धुआं के चलते दम घुटने से 11 लोगो को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिसमें  लक्ष्मी राउत 70 , अर्चना मोरे 75, प्रणय तांबोले 28, अर्चना मोरे , मुमताज 60, प्रवाती बाई तांबोले 85, अभीष 36, विशाल विजय मोरे 34,लता तंबोले 67 , कुल 9 लोगो को केईएम और एक रजाक खान 80 को नायर और सविता कराड़े 48 को जेजे अस्पताल  इस तरह कुल 11 लोगो को अस्पताल  में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी की हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups