गुरुवार को राजस्थान में चुनाव प्रचार करेंगे एकनाथ शिंदे  

Wed, Nov 22 , 2023, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) गुरुवार को राजस्थान जाकर अपनी पार्टी के एकमात्र प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा सहित एक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। शिंदे गुट ने झूंझनु जिले की उदयपुर वाटी विधानसभा सीट से राजेंद्र गुढ़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है।  राजस्थान (Rajasthan) में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। गुढ़ा तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने राजस्थान विधानसभा की चलती कार्यवाही में लाल डायरी लहरा दी थी। गुढ़ा को इससे पहले मंत्री पद से हटा दिया गया था। वे उदयपुरवाटी सीट से धनुष-बाण के चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे हैं। भाजपा ने यही एक सीट शिंदे गुट को दी है। यह भी जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाहपुरा सीट से भाजपा के युवा प्रत्याशी उपेंद्र यादव के पक्ष में एक रोड शो करेंगे। उनके गुरुवार सुबह 11 बजे वहां पहुंचने की संभावना है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी होंगे। उपेंद्र यादव राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष हैं। वे राजस्थान के  जाने-पहचाने युवा नेता हैं।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups