3 हजार करोड़ वसूली के लिए मुंबई में नाही लागू हो रहा फेरीवाला कानून

Wed, Nov 22 , 2023, 06:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। फेरीवालों (hawkers) के लिए केंद्र सरकार (Central government) फेरीवाला स्वनिधि योजना के तहत कर्ज दिया जा रहा है लेकिन फेरिवालो की मूलभूत जरूरत उन्हे नियमित रोजगार के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है। आजाद हार्क्स यूनियन के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने आरोप लगाया कि मुंबई में हर महीने फेरीवालों से की जाने वाली 3 हजार करोड़ की वसूली के लिए फेरीवाला कानून लागू नहीं किया जा रहा है इस तरह का आरोप लगाया।फेरीवालों पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी खुद समस्या सुनने खुद आज बांद्रा स्थित रंगशारदा में फेरीवालो से मुलाकात करेंगे।
आज़ाद हाकर्स यूनियन के संस्थापक और अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया की केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में कानून बनाए जाने के बावजूद 9 साल बीत जाने के बावजूद फेरीवाला कानून लागू नहीं हो पाया है।सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के मार्फत पी एम स्वनिधि योजना में 10 हजार रुपया का कर्ज पाए फेरीवालों को वेंडिग सर्टिफिकेट दिया गया है।केंद्र सरकार का निर्देश है कि जिन फेरीवालो को  वेंडिंग सर्टिफिकेट दिया गया है उन से दंड नहीं वसूला जाए इसके बावजूद मुंबई में पुलिस और मनपा अधिकारी अवैध रूप से वसूली कर रहे है।दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि मुंबई मनपा ने  वर्ष 2014 में किए सर्वे में मुंबई में 1 लाख 50 हजार फेरीवालो का सर्वे किया जबकि 2 लाख से अधिक फेरीवालों को 10 हजार का कर्ज दिया गया इसके बावजूद फेरीवालों के खिलाफ दंड लगाने का काम किया जा रहा है।दयाशंकर सिंह ने सवाल खड़ा किया कि फेरीवालो से इसी तरह वसूली की जाती रही तो दिया गया कर्ज की वापसी फेरीवाले कैसे करे। मनपा द्वारा तैयार की जा रही टाउन वेंडिंग कमेटी का भी सिंह ने विरोध किया ।उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में फेरिवालो की कुल संख्या 2 लाख से अधिक है इसके बावजूद मात्र 33 हजार फेरीवालो  का चुनाव कर टाउन वेंड्रिंग कमेटी नियुक्ति की जा रही है जिसका संगठन द्वारा विरोध होने की जानकारी दी। दयाशंकर सिंह ने कहा कि फेरीवाला कानून के तहत् हर 5  साल में सर्वे होना चाहिए मनपा द्वारा किया सर्वे को 9 साल बीत जाने के बावजूद दोबारा सर्वे क्यों नही कराया जा रहा है इस तरह का सवाल खड़ा किया ।
फेरीवालो की आज समस्या सुनेंगे हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज बांद्रा स्थित रंग शारदा में फेरीवालों की समस्याओं को सुनेंगे। नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स आफ इंडिया और आजाद हॉकर्स यूनियन ने सयुक्त रूप से फेरीवालो की समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के सामने रखेंगे। मुंबई के फेरीवालो पर पुलिस और मनपा कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा अन्याय कारक कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय मंत्री के सम्मुख फेरीवाला संगठन रखेगी।
कोरोना के बाद बढ़े फेरीवाले
दयाशंकर सिंह ने कहा कि कोरोना के बाद फेरीवालो की संख्या बढ़ी है।लोगो की नौकरी जाने से लोग बेरोजगार हुए है ।जिसके चलते लोग फुटपाथ पर आकर अपना पेट पालने के लिए फेरीवाला का व्यवसाय करने लगे है जिसके चलते मुंबई में कोरोना के बाद फेरीवालो की संख्या बढ़ी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups