Eknath Shinde-Ajit Pawar: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शहीदों का किया अभिवादन

Tue, Nov 21 , 2023, 07:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता 

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के निर्माण के लिए बलिदान देनेवाले 107 शहीदों को शहीद स्मृति दिवस (martyrs memorial day) पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने हुतात्मा चौक के स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य के सर्वांगीण विकास की संकल्पना प्रस्तुत की   पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री  ने कहा कि, 21 नवंबर महाराष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन सिर्फ अभिवादन और पुष्पचक्र अर्पित करने से काम नहीं चलेगा। मुंबई सहित संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के 107 शहीदों के बलिदान को याद करने वाला यह दिन है। इस दिन के अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र राज्य का सर्वांगीण विकास करने का आश्वासन दिया है।  इस अवसर पर विधान परिषद उपसभापती डॉ. नीलम गोर्हेविधानसभा अध्यक्ष  राहुल नार्वेकरउपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवारमुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकरमुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई मनपा  के आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहलराज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठमुंबई शहर के जिला अधिकारी राजेंद्र क्षीरसागरमुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर आदि ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर अभिवादन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups