मनपा ने लगाया 10 हजार का दंड
मुंबई।। गेटवे ऑफ इंडिया पर सोमवार को एक वायक्ति द्वारा समुद्र में माला फूल फेंकना भारी पड़ गया।मनपा ए वार्ड की ओर से की गई कार्रवाई में हार फूल फेकने वाले वायक्ती को दस हजार का दंड लगाया गया। मनपा (municipal corporation) ने ताकीद भी दी कि दोबारा इस तरह का कृत्य करते पाया गया तो मामला दर्ज किया जाएगा। ट्विटर पर इस व्यक्ति द्वारा फेंके जा रहे समुद्र में कचरे पर लोगो ने भारी नाराजगी जताई है।उघोग पति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इस तरह का कृत्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नाराजगी जताई।
बता दे कि मुंबई के जे जे इलाके में रहने वाले हाजी अब्दुल रेहमान साह कादरी उर्स में उपयोग किए गए हार फूल को गेटवे ऑफ इंडिया के पास ले जाकर समुद्र में फेका जिसका वीडियो वायरल हुआ।समुद्र में इस तरह गंदगी करना भारी पड़ गया। मनपा ए वार्ड ने टैक्सी में आए व्यक्ति की खोज की और उस पर 10 हजार रुपया का दंड लगाय। दंड लगाने की कार्रवाई ए वॉर्ड ने की है। टैक्सी से आए दो व्यक्ति गेटवे के पास समुद्र में कचरा फेकते साफ दिखाई दे रहे है।
मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति टैक्सी से उतर कर गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास समुद्र में फूलों का कचरा फेंक रहा है। मनपा ने मुंबई पुलिस की मदद से वीडियो में दिखाई देनेवाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। कूड़ा लाने वाली टैक्सी का नंबर लेकर उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई। इसके बाद प्रशासन ने समुद्र में कूड़ा फेंकने वाले व्यक्ति पर 10000 रुपये का जर्मन लगाया। 58 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग टैक्सी में भरकर कचरा लाते हैं। फिर समुद्र के किनारे गाड़ी लगाकर, फटाफट बैग में भरे सूखे फूल और पूजा के बाद बचे हुए अन्य सामान को समुद्र में डालकर वहां से चल पड़ते हैं। एक व्यक्ति ने इसका विडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया। इस पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और बीएमसी को टैग करते हुए लिखा कि ' ये देखकर दुख होता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो। लेकिन जब तक अपने आदत में सुधार नहीं लाएंगे तब तक सकारात्मक बदलाव नहीं आएगा।' इसके बाद मनपा एक्शन में आई और पुलिस की मदद से कचरा फेंकने वाले को ढूढ़ना शुरू कर दी। टैक्सी की गाड़ी नंबर से मनपा उस व्यक्ति तक पहुंच गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 21 , 2023, 07:28 AM